October 13, 2026

Pratibha Kiran Yojana:12वीं के बाद छात्राओं को ₹7,500 तक Scholarship, जानें आवेदन का तरीका

Pratibha Kiran yojana:मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रतिभा किरण योजना (Pratibha Kiran yojana) उन छात्राओं के लिए है, जो शहरी क्षेत्र में रहती हैं और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों से हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए 12वीं में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है। पात्र छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई के लिए हर साल ₹5,000 की छात्रवृत्ति  मिल सकती है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाली पात्र छात्राओं के लिए यह राशि ₹7,500 सालाना तक है। इसके लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। 

प्रतिभा किरण योजना क्या है? 

प्रतिभा किरण योजना मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की योजना है। इसका मकसद आर्थिक परेशानी के कारण लड़कियों की कॉलेज की पढ़ाई न रुके, इसके लिए मदद देना है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में रहने वाली BPL परिवारों की पात्र छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को तय पात्रता पूरी करनी होती है और ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

प्रतिभा किरण योजना का लाभ  (Pratibha Kiran Yojana Eligibility) लेने के लिए छात्रा को मध्य प्रदेश की निवासी होना चाहिए। वह शहरी क्षेत्र में रहती हो और उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आता हो। छात्रा ने 12वीं की परीक्षा कम से कम 60% अंकों के साथ पास की हो। इसके साथ ही उसे किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज और विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई के लिए प्रवेश लेना जरूरी है। यह योजना केवल छात्राओं के लिए है, छात्रों के लिए नहीं। 

 प्रतिभा किरण योजना में कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए हर साल आर्थिक मदद (Pratibha Kiran yojana Scholarship Amount ) दी जाती है। सामान्य स्नातक कोर्स करने वाली छात्राओं को 10 महीने तक हर महीने ₹500 यानी कुल ₹5,000 सालाना मिलते हैं। वहीं, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाली पात्र छात्राओं को 10 महीने तक हर महीने ₹750 यानी कुल ₹7,500 सालाना दिए जाते हैं। राशि पाने के लिए आवेदन का सत्यापन और मंजूरी जरूरी है।

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

प्रतिभा किरण योजना के लिए आवेदन करते समय ( Pratibha Kiran yojana Required Documents )आधार कार्ड , मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र , शहरी निवास प्रमाण पत्र , BPL कार्ड या प्रमाण पत्र , 12वीं की मार्कशीट , बैंक पासबुक , समग्र आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें। आवेदन के दौरान आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। दस्तावेजों की सही जानकारी और जरूरी कागजों की सूची आवेदन करते समय पोर्टल पर देख लें।

प्रतिभा किरण योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

प्रतिभा किरण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Pratibha Kiran yojana Online Application) करने के लिए Madhya Pradesh State Scholarship Portal पर जाएं। यहां छात्रवृत्ति योजना (MP Scholarship Scheme) के लिए नया पंजीकरण करें और मांगी गई जानकारी भरें। पंजीकरण पूरा होने के बाद मिली रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉग इन करें। इसके बाद प्रतिभा किरण योजना का विकल्प चुनें, अपनी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित कॉलेज में आवेदन का सत्यापन किया जाता है। मंजूरी मिलने पर छात्रवृत्ति की राशि बैंक खाते में भेजी जाती है।

आवेदन में गलती होने पर सुधार कैसे करें?

फॉर्म जमा करने के बाद कोई गलती दिखाई देती है, तो सबसे पहले पोर्टल पर आवेदन की स्थिति जांचें। अगर आवेदन में सुधार का विकल्प उपलब्ध है, तो उसके जरिए जानकारी ठीक करें। यदि सुधार का विकल्प नहीं मिलता है, तो संबंधित कॉलेज के छात्रवृत्ति विभाग से संपर्क करें और आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया पूछें। बैंक खाते या दस्तावेजों से जुड़ी समस्या होने पर संबंधित बैंक या कॉलेज से भी मदद ले सकते हैं।