July 15, 2026

Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक

Viral Aloo Recipe: अगर आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रेसिपीज ट्राई करना पसंद करते हैं, तो क्रिस्पी आलू काला मसाला आपके लिए बेहतरीन स्नैक है। बिना छिलका उतारे उबले आलुओं को पहले शैलो फ्राई और फिर डीप फ्राई करके तैयार किया जाता है। इसके बाद साबुत मसालों से बने काला मसाला में टॉस कर यह डिश रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देती है।

Crispy Aloo Kala Masala Recipe: इन दिनों सोशल मीडिया पर क्रिस्पी आलू काला मसाला रेसिपी खूब वायरल हो रही है। बाहर से बेहद करारे और अंदर से मुलायम आलू, ऊपर से खुशबूदार काला मसाला और मसालों का दमदार फ्लेवर इस स्नैक को खास बनाता है। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट या मास्टरशेफ जैसा स्वाद चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें। शाम की चाय, पार्टी स्नैक या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

इन सामग्री से तैयार होगा स्वादिष्ट काला मसाला

इस रेसिपी के लिए बिना छिलका उतारे उबले हुए छोटे आलू, प्याज, लहसुन और तलने के लिए तेल लें। काला मसाला तैयार करने के लिए साबुत धनिया (गोटा धनिया), सूखी लाल मिर्च, साबुत काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, सफेद तिल और थोड़ा-सा गरम मसाला इस्तेमाल करें। यही मसालों का मिश्रण इस डिश को खास स्वाद और शानदार खुशबू देता है।

पहले शैलो फ्राई, और डीप फ्राइ से आएगा परफेक्ट क्रंच

उबले हुए आलुओं का छिलका न उतारें। इन्हें हल्के हाथों से दबा दें ताकि तलने के बाद इनकी सतह ज्यादा क्रिस्पी हो जाए। सबसे पहले पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर आलुओं को शैलो फ्राई (Shallow Fry) करें। जब इन पर हल्की सुनहरी परत आ जाए, तब इन्हें गर्म तेल में डीप फ्राइ करें। इस दो-स्टेप फ्राइंग तकनीक से आलू बाहर से बेहद करारे और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं।

ये भी पढ़ें- Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ

ऐसे तैयार करें वायरल काला मसाला

एक पैन में गोटा धनिया, सूखी लाल मिर्च, सफेद तिल, काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ता को धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें।अब उसी पैन में बारीक कटा प्याज और लहसुन सुनहरा होने तक भूनें। मसाले ठंडे होने पर इन्हें मिक्सर में पीस लें और इसमें थोड़ा-सा गरम मसाला मिला दें। ये आपका काला मसाला बनकर तैयार हो गया है। इसमें स्वादानुसार नमक मिला लें।

ये भी पढे़ं- Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

आखिर में ऐसे दें मास्टरशेफ वाला फिनिशिंग टच

अब डीप फ्राई किए हुए आलुओं को तैयार मसाले वाले पैन में डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह टॉस करें, ताकि हर आलू पर काला मसाला अच्छी तरह कोट हो जाए। चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर सर्व करें। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नरम और मसालों से भरपूर यह वायरल क्रिस्पी आलू काला मसाला एक बार खाने के बाद हर किसी का पसंदीदा स्नैक बन जाएगा।