July 27, 2026

मुस्लिम नाम 'फैजा' को लेकर दीपिका पर उठे सवाल, इस एक्ट्रेस ने कपल का किया सपोर्ट, ट्रोल्स को सुनाई खरी-खोटी

मुस्लिम नाम 'फैजा' को लेकर दीपिका पर उठे सवाल, इस एक्ट्रेस ने कपल का किया सपोर्ट, ट्रोल्स को सुनाई खरी-खोटी

Shagufta Ali Supports Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम से इंटरफेथ मैरिज की थी. एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर फैजा इब्राहिम कर लिया था. इसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है. अब इस पर एक एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं. लोगों की उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल नहीं उठाना चाहिए.

Shagufta Ali Supports Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम से इंटरफेथ मैरिज की थी. एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर फैजा इब्राहिम कर लिया था. इसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है. अब इस पर एक एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं. लोगों की उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल नहीं उठाना चाहिए.

author-image

New Update

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim

Photograph: (ms.dipika/Instagram)

Shagufta Ali Supports Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने आज से 8 आज पहले अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी की थी. इस शादी को लेकर दोनों खुश हैं, लेकिन उनकी शादी को लेकर आज तक सवाल खड़े होते रहते हैं. दरअसल, दीपिका ने मुस्लिम एक्टर शोएब से शादी की थी. उन्होंने शादी के बाद अपना नाम फैजा रख लिया था. जब से लोग उनको ट्रोल करते हैं और उन पर सवाल उठाते है कि उन्होंने मुस्लिम नाम क्यों रखा और मुस्लिम शख्स से शादी क्यों की. सोशल मीडिया पर उनको लेकर सवाल उठते रहते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाते हुए दीपिका और इब्राहिम का सपोर्ट किया है. उनका कहना है कि अगर दोनों अपनी लाइफ में खुश है तो लोगों को उनकी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहिए. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा. 

शगुफ्ता अली ने दीपिका कक्कड़ का किया सपोर्ट

हाल ही में एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सिद्धार्थ कनन संग बातचीत की. उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. इस दौरान वह दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का सपोर्ट करती नजर आईं और ट्रोल्स को खरी-खोटी कहती दिखी. दीपिका कक्कड़ को फैजा नाम रखने पर ट्रोल किया जाता है. इस पर उनका कहना है कि अगर दीपिका ने अपनी खुशी से शादी की है और वह अपने पति के साथ खुश-खुशी रही हैं, तो किसी और को इसमें दिक्कत क्यों होनी चाहिए. शगुफ्ता ने कहा कि लोग दूसरों की पर्सनल लाइफ को लेकर फैसला सुनाने लग जाते हैं. जबकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं होता. इसके सात ही उन्होंने सवाल किया कि क्या ट्रोल करने वाले उनका खर्चा उठाते हैं या उनकी लाइफ चलाते हैं अगर नहीं, तो उन्हें दूसरों के फैसलों की रिस्पेक्ट करनी चाहिए. 

फैजा नाम को लेकर ट्रोल किए जाने पर भी दिया जवाब

दीपिका को फैजा नाम रखने पर ट्रोल किया जाता है. इस पर उनका कहना है कि अगर दीपिका ने निकाह किया है या रजिस्टर्ड मैरिज की है, तो यह उनका पर्सनल फैसला है. दीपिका ने अपना प्रोफेशनल नाम 'दीपिका कक्कड़' ही रखा है और शोएब इब्राहिम ने भी नहीं कहा कि दीपिका को सिर्फ फैजा नाम से बुलाया जाए. शगुफ्ता ने कहा कि जब पति-पत्नी के बीच फैजा नाम रखने में कोई समस्या नहीं है तो बाहर के लोगों को इसका मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 'द ट्रेटर्स 2' की हुई अनाउंस, इस बार भी करण जौहर संभालेंगे होस्ट की कमान, जानिए कब और कहां होगा स्ट्रीम?

दीपिका की ट्रोलिंग किए जाने पर जताई नाराजगी

शगुफ्ता अली ने दीपिका की ट्रोलिंग किए जाने पर नाराजगी जाहिर की. उनका कहना है कि अगर किसी को दीपिका और शोएब पसंद नहीं है तो उनके व्लॉग मत देखो. अगर उनका कंटेंट पसंद नहीं है तो उसे नजरअंदाज करें, लेकिन हर बात पर ट्रोल करना सही नहीं है. शगुफ्ता के मुताबिक, लोग बिना वजह दूसरों की लाइफ में दखल देते हैं, यही सबसे बड़ी दिक्कत है. उन्होंने कहा कि इस ट्रोलिंग का असर दीपिका और शोएब पर भी पड़ा है. उन्हें इतना ट्रोल किया गया कि वे रो पड़े. शगुफ्ता का मानना है कि जब कोई अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर करता है तो सफाई देने का प्रेशर बढ़ जाता है. इस पर उनका कहना है कि उनकी लाइफ है, इसलिए उन्हें अपने हिसाब से जीने दिया जाना चाहिए और हर चीज पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं दीपिका और शोएब

दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अपने यूट्यूब व्लॉग और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अपडेट देते रहते हैं. दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2019-20 में कहां तुम कहां हम सीरियल में नजर आई थी. अपनी शादी के बाद उन्होंने कोई सीरियल साइन नहीं किया है. हालांकि, वह पिछले साल सेलिब्रेटी मास्टर सेफ में दिखाई दी. फैंस उनके वापस नए प्रोजेक्ट का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें