July 27, 2026

अमायरा सुसाइड केस में परिजनों ने कहा-क्रूरता की धारा जुड़े: स्कूल प्रबंधन ने कहा- कुछ भी जानबूझकर नहीं किया; कोर्ट में फैसला कल - Jaipur News

अमायरा सुसाइड केस में परिजनों के प्रार्थना पत्र पर जयपुर महानगर प्रथम की एसीजेएम-10 कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली। इस पर कोर्ट मंगलवार को फैसला सुना सकता है। परिजनों ने पुलिस द्वारा पेश चालान (चार्जशीट) पर सवाल खड़े करते हुए स्कूल प्रबंधन और प

.

सुनवाई के दौरान परिजनों की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता अमित शर्मा ने कहा- मामले में पुलिस ने केवल क्लास टीचर के खिलाफ जेजे एक्ट की धारा 47 के तहत आरोप प्रमाणित माना है। वहीं स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधन बराबर के दोषी हैं। वहीं चार्जशीट में किसी भी आरोपी पर बच्चे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप प्रमाणित नहीं माना है। ऐसे में कोर्ट आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में यह धाराएं भी जोड़ें।

स्कूल के वकील बोले- कुछ भी जानबूझकर नहीं किया

वहीं, प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए स्कूल प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक राज बाजवा ने कहा- कोर्ट प्रसंज्ञान की स्टेज पर इस तरह की प्रक्रिया नहीं अपना सकती हैं। धाराएं जोड़ने और घटाने का काम चार्ज की स्टेज पर ही किया जा सकता है।

साथ ही उन्होंने कहा- यह पूरी घटना एक हादसा थी। स्कूल प्रबंधन ने जानबूझकर कुछ भी नहीं किया। ऐसे में प्रार्थना पत्र को खारिज किया जाए।

चौथी मंजिल से कूदकर किया था सुसाइड

गौरतलब है कि नीरजा मोदी स्कूल में 9 वर्षीय छात्रा अमायरा ने 1 नवंबर 2025 को चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने स्कूल मालिक सौरभ मोदी, प्रिंसिपल इंदू दुबे, टीचर पुनिता शर्मा और सफाईकर्मी रामू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चालान पेश किया था।

अमायरा केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अमायरा बिल्डिंग से कूदी, क्लास टीचर देखने तक नहीं गई:स्कूल ने 10 दिन तक छुपाए रखा बैग, जो सीसीटीवी फुटेज मिले उनसे आवाज गायब

नीरजा-मोदी स्कूल में अमायरा की मौत से पहले का VIDEO:कई बार टीचर के पास गई थी; परिवार बोला-बेटी मदद मांगती रही, किसी ने नहीं सुनी अमायरा मौत मामला,परिवार बोला-बच्ची को आत्महत्या के लिए मजबूर किया:पुलिस ने हमें ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, चार्जशीट पर परिजनों ने उठाए सवाल

अपशब्दों से नाराज होकर 4th मंजिल से कूदी थी छात्रा:नीरजा मोदी स्कूल टीचर ने जांच कमेटी के सामने किया खुलासा, मैडम ने रेलिंग से नीचे देखा था

नीरजा मोदी स्कूल में 4th फ्लोर से कूदी छात्रा,मौत, VIDEO:पसलियां टूटी; स्कूल प्रबंधन ने सबूत मिटाए, पिता ने FIR दर्ज कराई