सोमवार की सुबह पठानकोट नगर निगम के कमिश्नर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा खत मिलने से प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ईमेल में पठानकोट नगर निगम कार्यालय, आर्मी स्टेशनों और कैंट स्थित आर्मी स्कूलों में आईईडी (IED) बम धमाके क
.
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक वहां कुछ मिला नहीं है। सतर्कता के तौर पर परिसर के कोने कोने की जांच की जा रही है। उधर पुलिस की साइबर सेल में जहां से मेल भेजी गई है, इसको ट्रेस में लगी हुई है। एचओ और एक्सईएन ने कहा है कि जांच में परिसर में को संदिग्थ वस्तु नहीं मिली है।

किस-किस जगह और किस समय धमाके की दी गई धमकी?
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ईमेल ([email protected]) से प्राप्त संदेश में समय के साथ अलग-अलग ठिकानों पर धमाके करने का दावा किया गया है:
कमिश्नर कार्यालय, पठानकोट: दोपहर 3:11 बजे (3:11 PM)
पठानकोट आर्मी स्कूल: दोपहर 1:11 बजे (1:11 PM)
आर्मी स्टेशन/कैंट एरिया: रात 9:11 बजे (9:11 PM)
धमकी भरे ईमेल की मुख्य बातें

15 अगस्त और सिखों का स्वतंत्रता दिवस: ईमेल में लिखा गया है कि 15 अगस्त सिखों का आजादी दिवस नहीं है और जून 1984 के दरबार साहिब हमले, नवंबर 1984 के सिख दंगों तथा झूठे पुलिस मुठभेड़ों का बदला 15 अगस्त से शुरू किया जाएगा।
आर्मी स्टेशन खाली करने की चेतावनी: खत में कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 तक सेना के जवान अपने परिवारों को बचा लें और आर्मी स्टेशनों व कैंट एरिया को छोड़ दें, वरना 2026-2027 के दौरान आर्मी स्टेशनों व स्कूलों को बम धमाकों से उड़ा दिया जाएगा।
नेताओं पर हमले की धमकी: ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को निशाना बनाने की बात कही गई है।
ईमेल भेजने वालों के नाम: ईमेल के अंत में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का जिक्र करते हुए इंजीनियर गुरनाख सिंह (रुकन शाहवाला) और डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) के नाम लिखे गए हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही नगर निगम अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना पठानकोट पुलिस और उच्च सुरक्षा अधिकारियों को दी। पुलिस के साइबर सेल ने ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) की जांच शुरू कर दी है, वहीं पठानकोट नगर निगम दफ्तर, आर्मी स्कूलों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सूचना पर पुलिस ने की जांच, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली एक्सईएन प्रभजोत सिंह ने बताया कि आज सुबह नगर निगम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुई। उस ईमेल में कुछ असामान्य और धमकी भरे संदेश थे। ईमेल मिलते ही जानकारी डिप्टी मेयर और थाना प्रभारी को भी इसकी सूचना दी गई। टीम के साथ पहुंची एसएचओ ने नगर निगम परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू करवा दिया।

इसके अलावा नगर निगम के सभी कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दें। फिलहाल आज सुबह की गई जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी है।"
परिसर के कोने कोने की जांच, ईमेल ट्रेस करने में लगी साइबर सेल
एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि नगर निगम कार्यालय से हमें इस संबंध में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मैं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल हम पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अभी तक जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिर भी एहतियात के तौर पर हमारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

जहां तक इस तरह के धमकी भरे ईमेल या संदेश भेजने को लेकर जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। फिलहाल इस मामले में हमारी जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।