July 27, 2026

क्या विराट कोहली लंदन छोड़ वापस भारत लौट रहे हैं? मुंबई में खरीदा घर, कीमत इतनी कि बन जाए कई किलोमीटर लंबी सड़क

क्या विराट कोहली लंदन छोड़ वापस भारत लौट रहे हैं? मुंबई में खरीदा घर, कीमत इतनी कि बन जाए कई किलोमीटर लंबी सड़क

Time Published: Monday, July 27, 2026, 16:00 [IST]

Virat Kohli: विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं। टीम में खेलने के लिए या वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने दोनों भारत आते रहते हैं। इस बीच एक नई चर्चा ने जन्म लिया है कि क्या कोहली और उनकी पत्नी वापस भारत में आकर बसने वाले हैं?

खबरों के अनुसार विराट कोहली ने मुंबई के वर्सोवा में एक आपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत होश उड़ा देने वाली है। इस अपार्टमेन्ट की प्राइस सहित अन्य जानकारियां भी सामने आ गई हैं। ऐसा नहीं है कि मुंबई में यह उनका पहला घर है।

Virat Kohli

कोहली और अनुष्का ने वर्सोवा में 2,644 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 18.29 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस डील के बाद अब मुंबई में यह उनकी दूसरी प्रॉपर्टी हो गई । वर्ली में समुद्र के किनारे एक लग्जरी घर इन दोनों ने पहले से ही खरीदा हुआ है।

कैसे हुआ यह बड़ा खुलासा

इससे पहले उनके पास वर्ली में समुद्र के किनारे स्थित एक लग्जरी घर भी है। जेपकी डॉट कॉम ने जब कागजात एक्सेस किए, तब कोहली के नए अपार्टमेन्ट की जानकारी सामने आई। उसी से इसकी प्राइस का भी पता चला। यह अंधेरी वेस्ट में गोदरेज स्काईशोर बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों में है। प्रॉपर्टी के अलावा एक बड़ा एरिया और तीन कारों के लिए पार्किंग भी जगह भी मौजूद है।

डील हाल ही में 21 जुलाई को हुई थी और कुछ ही दिनों में इसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं। इसके लिए एक करोड़ से ज्यादा रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी गई है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए भी 30000 रुपये दिए गए हैं। आने वाले समय में अब इस एरिया में अपार्टमेन्ट की कीमतों में उछाल भी आएगा। अपार्टमेन्ट की इस कीमत में भारत में कई किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बन सकती हैं।

क्या भारत लौटेंगे कोहली-अनुष्का?

कोहली और अनुष्का के भारत लौटने की संभावना अब कम ही है। वह अब शिफ्ट हो गए हैं लेकिन भारत में उनका इन्वेस्टमेंट बढ़ता जा रहा है। अपार्टमेन्ट से कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने जूते का ब्रांड भी लॉन्च किया था। वह अलग-अलग चीजों में इन्वेस्टमेंट बढ़ा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही विराट और अनुष्का को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में देखा गया था, हो सकता है कि उन्होंने यह अपार्टमेन्ट उसी दौरान खरीदा होगा। विराट कोहली इंग्लैंड में एकदिवसीय सीरीज खेलने के तुरंत बाद भारत आए थे।