वाराणसी में मासूम से क्रूरता की हदें पार, पैंट में पेशाब करने पर टीचर ने गर्म चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट
Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:41 PM (IST)

पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करते परिजन (AI)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि एक शिक्षिका ने बाथरूम जाने की अनुमति न मिलने पर पांच साल के बच्चे को अमानवीय सजा दी. शिक्षिका ने गर्म चाकू से बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दागने का आरोप है.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले पांच साल के एक मासूम बच्चे ने पैंट में पेशाब कर दिया, जिससे नाराज शिक्षिका ने उसे अमानवीय सजा दी. परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने गर्म चाकू से बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दाग दिया. घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बाथरूम जाने की अनुमति नहीं मिलने का आरोप
यह मामला वाराणसी के अकथा स्थित जेडी नगर कॉलोनी का है. बच्चे के पिता अधिवक्ता केशरी जायसवाल ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में शिक्षिका, प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है. शिकायत के अनुसार, उनका बेटा अकथा स्थित एक स्कूल में नर्सरी का छात्र है. शनिवार को उसने शिक्षिका से बाथरूम जाने की अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर उसने पैंट में ही पेशाब कर दिया. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिक्षिका ने उसके साथ क्रूरता की.
गर्म चाकू से दागने और धमकी देने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई. वहां गैस पर चाकू गर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट को दाग दिया. इतना ही नहीं, बच्चे के साथ मारपीट भी की गई और दोबारा ऐसा होने पर इससे भी बुरा हाल करने की धमकी दी गई. घर पहुंचने पर बच्चे ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई. शिकायत के अनुसार, जब परिजन स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने भी उन्हें धमकाया. पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर मामला दर्ज कर लिया है. घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी थाने पहुंच गए.
यह भी पढ़ें: यूपी में अब इस तरह के सभी होटल-रेस्टोरेंट होंगे सीज, लखनऊ नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Tags