'मैं मां बनना चाहती हूं...', आम्रपाली दुबे ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस के पापा ने कहा- "ये क्या बोल रही हो?"
Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने 'भोजपुरी बवाल' शो में खुलासा किया कि वो मां बनना चाहती हैं. ये सुनकर उनके पूरे परिवार को झटका लगा.
Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने 'भोजपुरी बवाल' शो में खुलासा किया कि वो मां बनना चाहती हैं. ये सुनकर उनके पूरे परिवार को झटका लगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/26/amrapali-dubey-1-2026-07-26-09-53-24.jpg)
Amrapali Dubey
Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो का प्रीमियर 2 अगस्त को होने वाला है और उससे पहले मेकर्स एक के बाद एक ऐसे प्रोमो जारी कर रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में आम्रपाली दुबे अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा बड़ा फैसला सुनाती नजर आती हैं, जिसे सुनकर उनका पूरा परिवार हैरान रह जाता है. प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस अब इस बात को लेकर भी एक्साइटेड हैं कि आखिर शो में आगे क्या होने वाला है.
मंदिर में माथा टेकने के बाद किया बड़ा ऐलान
नए प्रोमो की शुरुआत आम्रपाली दुबे के मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने से होती है. इसके बाद वो अपने परिवार के सामने बैठकर अपनी जिंदगी के सबसे बड़े फैसले का जिक्र करती हैं. इमोशनल होते हुए आम्रपाली कहती हैं, "अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रही हूं. मुझे नहीं पता कि इस फैसले का नतीजा क्या होगा, मेरा परिवार कैसे रिएक्ट करेगा, मेरे फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे, लेकिन मुझे ये करना है. मैं मां बनना चाहती हूं." आम्रपाली की ये बात सुनते ही वहां मौजूद परिवार के सदस्य पूरी तरह चौंक जाते हैं. कुछ पल के लिए माहौल बिल्कुल शांत हो जाता है और हर कोई उनकी बात सुनकर हैरान रह जाता है.
पिता बोले- 'ये क्या बोल रही है?'
आम्रपाली के इस खुलासे का सबसे ज्यादा असर उनके परिवार पर दिखाई देता है. प्रोमो में उनके पिता को अपनी बेटी की बात पर यकीन नहीं होता और वो हैरानी से पूछते हैं, "क्या बोल रही हो? ये क्या कह रही है?" वहीं उनकी बहन भी चिंता जाहिर करते हुए पूछती हैं, "क्या तुम्हें इस बारे में पूरा यकीन है?" हालांकि परिवार के सवालों के बीच भी आम्रपाली अपने फैसले से पीछे हटती नजर नहीं आतीं. वो पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देती हैं, "मैं इस बारे में बिल्कुल पक्की हूं." प्रोमो यहीं खत्म हो जाता है, जिससे दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर आम्रपाली ये फैसला क्यों ले रही हैं और शो में आगे क्या खुलासा होगा.
एक और प्रोमो में छलक पड़े आम्रपाली के आंसू
'भोजपुरी बवाल' का एक और प्रोमो भी इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसमें आम्रपाली दुबे भावुक होकर रोती नजर आती हैं. इस प्रोमो में सबसे पहले दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आम्रपाली की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं. लेकिन तभी आम्रपाली की मां उनसे कहती हैं, "थोड़ा सा अपने वेट पर मेहनत करो." मां की ये बात आम्रपाली के दिल को छू जाती है. वो भावुक होकर कहती हैं, "बहुत हर्टफुल लग रही है आपकी बात मम्मी. हर कोई 24 घंटे यही कहता रहता है कि वेट लॉस कर लो, वेट लॉस कर लो." इतना कहते-कहते आम्रपाली की आंखों से आंसू निकल आते हैं. ये पल शो के सबसे भावुक पलों में से एक दिखा.
बॉडी शेमिंग पर भी छिड़ी चर्चा
आम्रपाली के इस प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. कई फैंस का कहना है कि अक्सर कलाकारों को उनके वजन और लुक्स को लेकर लगातार सलाह दी जाती है, जिसका मानसिक असर भी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, थलपति विजय की फिल्म ने तीसरे दिन कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें