News
पानी, सड़क या चट्टान... हर जगह दौड़ेगा चीन का नया रोबोट, दावा रेस्क्यू और लॉजिस्टिक्स का; पर जंग में मचा सकता है तबाही!
Unitree ने Super Athlete AS2-W लॉन्च किया है, जो AI से चलने वाला एक मजबूत चार पैरों वाला रोबोट है। ये चट्टानों पर तेजी से दौड़ सकता है, खड़ी ढलानों पर ...और पढ़ें

Unitree ने लॉन्च किया Super Athlete AS2-W रोबोट। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने अपना अब तक का सबसे कैपेबल क्वाड्रुपेड रोबोट पेश किया है। 'Unitree Super Athlete AS2-W' नाम की ये नई कॉम्पैक्ट चार पैरों वाली मशीन ऐसे कठिन रास्तों पर चलने के लिए डिजाइन की गई है, जहां ट्रेडिशनल व्हील्स वाले व्हीकल्स और इंसानों दोनों के लिए पहुंचना मुश्किल होता है।
X (ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में Unitree ने दिखाया कि ये AS2-W बैकपैक टांगकर आराम से पत्थरों वाले रास्तों पर चढ़ता है, पानी में दौड़ लगाता है, तेज कट्स मारता है और फ्लिप तक कर लेता है। कंपनी का कहना है कि ये रोबोट रीइन्फोर्समेंट लर्निंग पर काम करता है, जिसकी मदद से ये मुश्किल माहौल में भी तुरंत खुद को ढाल लेता है।
पहली नजर में AS2-W एक नॉर्मल रोबोटिक डॉग जैसा दिखता है। लेकिन करीब से देखने पर ये पुराने मॉडल्स से काफी अलग है। ये सिर्फ पैरों के भरोसे नहीं रहता, बल्कि इसमें पैरों के साथ व्हील्स भी जोड़े गए हैं। इससे इसे व्हील्स वाली गाड़ी जैसी स्पीड और पैरों वाले रोबोट जैसी बैलेंसिंग पावर मिलती है। कंपनी के मुताबिक, ये प्लेन रोड पर व्हील्स के जरिए तेजी से भागता है और जैसे ही सामने पत्थर या ढलान आते हैं, ये आसानी से उन पर चढ़ जाता है।
AS2-W लगातार 16 किलो तक का वजन उठा सकता है और एक बार में 30 किलोमीटर से ज्यादा चल सकता है। बैटरी के साथ इसका कुल वजन करीब 18 किलो है और ये 5 मीटर प्रति सेकेंड की स्पीड से भाग सकता है। ये 25 सेमी की सीढ़ियां चढ़ सकता है, 40-डिग्री तक की ढलान झेल सकता है और 50 सेमी तक की ऊंची जगहों पर भी चढ़ सकता है। इसमें 12 पावरफुल मोटर्स, 8-कोर का प्रोसेसर लगा है और ये Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 को सपोर्ट करता है।
कंपनी ने इसे कई तरह के सेंसर और AI-बेस्ड हार्डवेयर से भी लैस किया है। इसमें LiDAR, हाई-डेफिनिशन फ्रंट कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर और Unitree के ISS 3.0 इंटेलिजेंट फॉलो सिस्टम के साथ कॉन्फिगर करने का ऑप्शन भी है। कंपनी का कहना है कि इससे सेंटीमीटर-लेवल की पोजिशनिंग मुमकिन हो पाती है। इसमें एम्बेडेड AI, खुद फैसले लेने और बड़े AI मॉडल्स के लिए डेवलपर टूल्स भी दिए गए हैं, जो बताते हैं कि ये सिर्फ एक रिमोट-कंट्रोल रोबोट नहीं है।

क्या इसका मिलिट्री में यूज हो सकता है?
आधिकारिक तौर पर Unitree इसे इंडस्ट्रियल इंस्पेक्शन, लॉजिस्टिक्स, सर्च एंड रेस्क्यू, आउटडोर रिसर्च और सामान ले जाने जैसी मशीनों के तौर पर प्रमोट कर रहा है। इसका टफ डिजाइन और नॉर्मल गाड़ियों की पहुंच से बाहर वाले इलाकों को पार करने की क्षमता इसे कुदरती आपदाओं के बाद, खदानों, जंगलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम आ सकती है जहां इंसानों के लिए ज्यादा खतरा होता है।
हालांकि, AS2-W की कैपेबिलिटीज को देखकर ये समझना आसान है कि अगर कभी इसे मिलिट्री यूज़ के लिए मॉडिफाई किया जाता है, तो ऐसा रोबोट जंग के मैदान में भी एक खतरनाक हथियार बन सकता है। टफ रास्तों पर चलने, पेलोड ले जाने और खुद नेविगेट करने की इसकी क्षमता इसे नॉर्मल यूज से काफी आगे ले जाती है।
Unitree ने AS2-W के लिए किसी डिफेंस डिप्लॉयमेंट या मिलिट्री रोल का एलान नहीं किया है, लेकिन इस जैसी मोबिलिटी वाले रोबोट्स थ्योरी के मुताबिक सामान पहुंचा सकते हैं, खतरनाक इलाकों की रेकी कर सकते हैं, सेंसर्स या कम्यूनिकेशन टूल्स ले जा सकते हैं या उन जगहों पर सैनिकों की मदद कर सकते हैं जहां नॉर्मल गाड़ियां आसानी से नहीं चल सकतीं।
कम से कम, AS2-W ये तो दिखाता ही है कि रोबोटिक्स कितना आगे निकल चुका है। कुछ साल पहले तक ज्यादातर रोबोट्स एक कंट्रोल माहौल में लेगो के टुकड़े जोड़ने जैसे एक ही काम को बार-बार करने के लिए डिजाइन होते थे। आज AS2-W जैसी मशीनें दिखाती हैं कि रोबोट्स अब इतने फास्ट, स्मार्ट और फुर्तीले हो गए हैं कि उन जगहों पर काम कर सकते हैं जो कभी उनके लिए बहुत मुश्किल या खतरनाक थीं। ये एक ऐसे फ्यूचर की झलक भी देता है जहां रोबोट्स लॉजिस्टिक्स और आपदा राहत से लेकर रिसर्च और शायद जंग के मैदान तक में हमारे साथी बन सकते हैं।
इतना ही नहीं, ये रोबोट्स अपने साथ एक्सप्लोसिव्स लेकर फास्ट स्पीड से दुश्मन के बंकरों या गाड़ियों में भी घुस सकते हैं। यानी एक तरह से ये टफ रास्तों पर तेजी से नेविगेट करने वाली स्मार्ट मिसाइल या बम का काम भी कर सकते हैं।