July 25, 2026

अपरा मेहता संग भीड़ ने की धक्का-मुक्की, किसी ने लगाई जलती हुई सिगरेट तो किसी ने इधर-उधर छुआ, एक्ट्रेस ने सुनाया पुराना किस्सा

अपरा मेहता संग भीड़ ने की धक्का-मुक्की, किसी ने लगाई जलती हुई सिगरेट तो किसी ने इधर-उधर छुआ, एक्ट्रेस ने सुनाया पुराना किस्सा

Apara Mehta Recalss Kokata Event: एक्ट्रेस अपरा मेहता ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि जब वह कोलकाता के एक इवेंट में गई थीं, तब उनके साथ भीड़ ने धक्का-मुक्की की और किसी ने उन पर जलती हुई सिगरेट लगा दी थी.

Apara Mehta Recalss Kokata Event: एक्ट्रेस अपरा मेहता ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि जब वह कोलकाता के एक इवेंट में गई थीं, तब उनके साथ भीड़ ने धक्का-मुक्की की और किसी ने उन पर जलती हुई सिगरेट लगा दी थी.

author-image

New Update

Apara Mehta

Photograph: (aparamehtaofficial/Instagram)

Apara Mehta Recalss Kokata Event: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अपरा मेहता (Apara Mehta) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और जमाई राजा जैसे शानदार सीरियल के जरिए घर-घर में पहचान बनाई थी. उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल में अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता था. इस समय वह दो दुनिया एक दिल सीरियल में नजर आ रही हैं. हालांकि, वह इन दिनों अपने सीरियल से ज्यादा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया जब वह कोलकाता के एक इवेंट में पहुंची थी और उन्हें यहां पर धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी थी. यहां तक किसी ने उनको जलती हुई सिगरेट लगा थी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

अपरा मेहता संग भीड़ ने की धक्का-मुक्की

एक्ट्रेस अपरा मेहता ने एक इंटरव्यू में कोलकाता का एक पुराना किस्सा शेयर किया. जब उनके साथ भीड़ ने धक्का मुक्की ही नहीं बल्कि उन्हें हर कोई इधर-उधर टच कर रहा था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनका सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू था पीक पर था. उस दौरान उनका गुजराती ड्रामा कोलकाता में होता था. यहां पर उनके पांच शो कला मंदिर में आयोजित किए जाते थे. उनके मुताबिक, यह इवेंट भीड़ से बिल्कुल खचाखच भरा होता था. इस इवेंट में जब वह पहुंची तो उन्हें देखकर लोगों ने 8,000 डांडिया उछाल दी थी और भीड़ एकदम बेकाबू हो गई थी. 

किसी लगाई जलती हुई सिगरेट

अपरा मेहता ने बताया कि वहां पर भीड़ बहुत ज्यादा थी, ऐसे में कुछ लोग उन्हें खींचकर म्यूजिशियन के पोडियम पर ले गए. यहां पर लोग उनके साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे. उन्होंने बताया कि वह लोगों से अच्छे से मिल रही थी. इसके बावजूद उन्हें लोग खींच रहे थे. इस दौरान जब वह लोगों से हाथ मिला थी तब कोई उनकी हीरे की अंगूठी को खींचने लगा था और किसी ने उन पर जलती हुई सिगरेट भी लगा दी थी. भीड़ की धक्का मुक्की की वजह से पोडियम भी हिलने लगा था. उनका कहना था कि भीड़ की वजह से मौहाल खतरनाक हो गया था. इस दौरान कुछ लोग उनसे कहने लगे उतरो-उतरो, जब वह उतर रही थीं तब हर कोई उन्हें इधर-ऊधर टच कर रहा था. 

ये भी पढ़ें: 'मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती थी आदिपुरुष', मनोज मुंतशिर ने देश के लोगों से मांगी माफी, फिल्म को लेकर पत्नी ने भी दी थी सलाह

अपरा ने अपनी बिखरी हुई शादी को लेकर भी की बात 

अपरा मेहता ने साल 1980 में एक्टर दर्शन जरीवाला से शादी की थी. उनकी शादी करीब 23 साल तक चली थी, इसके बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और वह अलग हो गए थे. अपरा ने अपनी शादी को लेकर बताया कि वह काम के सिलसिले में अमेरिका गई हुई थीं. उसी दौरान उन्हें  दर्शन जरीवाला ने फोन किया था और उनसे जरूरी बात करने के लिए बोला. हालांकि, उन्हें सब कुछ नॉर्मल लग रहा था लेकिन जब वह वापस भारत लौंटी तो उनकी पूरी लाइफ बदल गई.

पति के लिए आज भी खुले हैं घर के दरवाजे

 दर्शन ने उनसे भारत पहुंचने के बाद कहा कि अब मुझे तुमसे प्यार नहीं रहा. तुम अब मुझे पसंद नहीं हो और तुम मेरी जिंदगी में मिली सबसे बदसूरत औरत हो. इसके बाद उनके रिश्ते बेकार होते चले गए और दर्शन घर छोड़कर अलग रहने लगे. आपको बता दें कि अपरा और दर्शन एक दूसरे से अलग-अलग जरूर रहे हैं लेकिन उनका अभी कानूनी तौर तलाक नहीं हुआ है. वहीं, अलग होने के 23 बाद अपरा का कहना है कि उनके पति चले गए हैं, लेकिन घर के दरवाजे आज भी उनके लिए खुले हैं. अगर वो वापस आना चाहें तो आ सकते हैं. हालांकि अपरा ने ये भी माना कि  शायद वो कभी वापस नहीं आएंगे.

ये भी पढ़ें:Explainer: ओटीटी पर क्यों छाई 'Musafir Cafe'? किस नॉवेल पर बेस्ड है सीरीज, जानें कहानी और ट्रेंड की वजह

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें