July 25, 2026

सऊदी अरब पर बड़ा वार! अरामको को निशाना बनाकर यमन ने दागीं मिसाइलें, कई शहरों में बिजली ठप| Navbharat Live

सऊदी अरब पर बड़ा वार! अरामको को निशाना बनाकर यमन ने दागीं मिसाइलें, कई शहरों में बिजली ठप

  • Written By:

    अमन उपाध्याय

Updated On: Jul 25, 2026 | 09:42 AM IST

विज्ञापन

सार

Saudi Aramco Attack: सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर यमन के हूती विद्रोहियों ने मिसाइल से हमला किया है। जिजान और यानबू जैसे शहरों में धमाकों के बाद अफरा-तफरी मची और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

Major strike on Saudi Arabia! Yemen fires missiles targeting Aramco; power supply disrupted in several cities.

यमन ने अरामको पर किया हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

विस्तार

Yemen Missile Attack Saudi Aramco: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ और सऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक शहरों को निशाना बनाकर भीषण हमला किया।

यमन की ओर से दागी गई मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों ने सऊदी अरब के जिजान और यानबू जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को दहला दिया है। इस हमले के बाद खाड़ी देशों में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

धमाकों से दहला जिजान

सऊदी अरब के जिजान औद्योगिक शहर में शनिवार सुबह एक के बाद एक कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हूतियों ने जिजान में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाई और अरामको से जुड़ी तेल सुविधाओं को सीधा निशाना बनाया।

सम्बंधित ख़बरें

हमले का असर इतना व्यापक था कि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और अंधेरा छा गया। सऊदी सिविल डिफेंस ने एहतियात के तौर पर यानबू प्रांत में ‘नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म’ के जरिए आपातकालीन अलर्ट जारी किया है।

🚨 BREAKING: Houthi forces launch missile & drone attack on Saudi Aramco complex in Jizan 🇸🇦. Huge smoke plumes visible over the Red Sea industrial hub. Air defenses active. 💥🛢️ #SaudiArabia #Yemen #Houthi pic.twitter.com/8CKC0OzG5L — Pawel Sanders #OTD (@changnoi2018) July 25, 2026

हूतियों ने क्यों किया हमला?

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब सऊदी अरब और यमन के हूती गुट के बीच 2022 से चली आ रही अनौपचारिक शांति टूटती नजर आ रही है। हूती विद्रोहियों ने इस हमले को शुक्रवार देर रात सऊदी अरब द्वारा यमन के होदेइदा शहर पर की गई बमबारी का बदला बताया है।

हूतियों के विदेश मंत्रालय ने पहले ही चेतावनी दी थी कि सऊदी अरब को इन हमलों का भारी हर्जाना भुगतना होगा। गौरतलब है कि सऊदी अरब ने होदेइदा में दूरसंचार सुविधाओं और कमरान द्वीप को निशाना बनाया था, जिसके बाद हूतियों ने जवाबी कार्रवाई की।

⚠️Shock breaking news 💥🇸🇦 🇾🇪 Missile attack and absolutely huge explosion in the industrial city of Jizan, Saudi Arabia Yemen Houthis launch unprecedented waves of attacks on Saudi infrastructure, Aramco oil and other locations. US air defence failed to intercept . pic.twitter.com/Y16F8egnX8 — 🇺🇦🇺🇸🇮🇷 IRAN WAR EMERGENCY UPDATES 🇺🇸 LATEST🔥🚀 (@UkraineDiary) July 25, 2026

यह भी पढ़ें:-  रूस के अटैक से दहला कीव! पुतिन ने हथियारों की प्रदर्शनी पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, 10 की मौत और 100 घायल

वैश्विक तेल बाजार पर संकट

इस हमले ने न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी चिंता पैदा कर दी है। लाल सागर मार्ग पर पहले से ही तनाव जारी है, जहां हूतियों ने हाल ही में सऊदी तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया था। 20 जुलाई को घोषित नाकेबंदी के तहत हूतियों ने दावा किया था कि वे सऊदी अरब के आर्थिक हितों को चोट पहुंचाना जारी रखेंगे। अरामको जैसी विशाल तेल कंपनी पर हमले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल आने की आशंका बढ़ गई है।

Follow Navbharatlive whatsapp