'मैं बहुत बदकिस्मत हूं...' सिसक-सिसक कर रोई एक्ट्रेस, विजय की आखिरी फिल्म से कटे सारे सीन, तो हुआ ऐसा हाल
Anandhi Ajay Jana Nayagan Scene Deleted: एक्ट्रेस आनंदी अजय के विजय थलापति की फिल्म जन नायकन से सीन कट कर दिए गए हैं. इसको लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है और खुद को बदकिस्मत बताया है.
Anandhi Ajay Jana Nayagan Scene Deleted: एक्ट्रेस आनंदी अजय के विजय थलापति की फिल्म जन नायकन से सीन कट कर दिए गए हैं. इसको लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है और खुद को बदकिस्मत बताया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/24/anandhi-ajay-2026-07-24-19-33-47.png)
Photograph: (anandhi_offl/Instagram)
Anandhi Ajay Jana Nayagan Scene Deleted: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में सात महीनों बाद आखिरकार रिलीज हो चुकी है. आज इस फिल्म को लगे दूसरा दिन है. पहले दिन फिल्म ने काफी शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म में विजय की एक्टिंग, एक्शन और इमोशनल अंदाज से लेकर फैंस को सब कुछ पसंद आ रहा है. इसके अलावा फैंस इस फिल्म को इसलिए भी बड़ी संख्या में थिएटर में देख रहे हैं क्योंकि यह उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर खूब बातें हो रही हैं. इसके साथ ही यह फिल्म एक और वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, कथित तौर पर फिल्म की एक्ट्रेस आनंदी अजय (Anandhi Ajay) के जन नायकन से सारे सीन काट दिए गए हैं. इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह सिसक-सिसक कर रोती हुईं दिखाई दीं. फिल्म से अपने सीन हटाए जाने पर एक्टर ने खुद को बदकिस्मत बताया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
विजय की आखिरी फिल्म से कटे सारे सीन
साउथ एक्ट्रेस आनंदी अजय ने हाल में जन नायकन की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि विजय की आखिरी फिल्म से उनके सारे सीन काट दिए गए. उनके मुताबिक, वह इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थीं लेकिन उनका इसमें एक भी सीन नहीं है. जिसके लिए वह अपने आपको बदकिस्मत मान रही हैं क्योंकि फ्यूचर में उन्हें विजय के साथ काम करने मौका नहीं मिलेगा. उन्होंने ने रोते हुए कहा, 'जब मुझे यह अवसर मिला तो मैं बहुत एक्साइटेड थी. विजय सर फिल्मों से विदा ले रहे हैं, यह जानते हुए मुझे पता था कि उनके साथ काम करने का यह मेरा एकलौता मौका होगा. बड़े पर्दे से मेरा सीन डिलीट होते देखना दिल तोड़ने वाला पल था.
सोशल मीडिया यूजर्स ने बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला
आनंदी के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका हौसला बढ़ाया. कई यूजर्स ने लिखा कि वह अपने आप बदकिस्मत न मानें क्योंकि फ्यूचर में उन्हें जरूर अच्छा काम मिलेगा. एक यूजर ने लिखा, 'पक्का नहीं पता, लेकिन हो सकता है कि डिलीट किए गए या हटाए गए सीन प्रोडक्शन हाउस की तरफ से आएं. पक्का नहीं कह सकता, पर हो सकता है. देखते हैं क्या होता है.' दूसरे कमेंट किया, 'आपको बहुत जल्द एक बहुत अच्छा लीड रोल मिलेगा. जो कुछ भी होता है, किसी वजह से ही होता है, इसलिए पॉज़िटिव रहें.' इसके साथ तीसरे कहा, 'डियर, मैं सच में समझ सकती हूं कि आप कैसा महसूस कर रही हैं. प्लीज़ हिम्मत रखें, हम सब आपके साथ हैं. आप बहुत टैलेंटेड और बेहतरीन इंसान हैं. हर चीज़ किसी वजह से होती है, आनंदी आपके लिए कुछ बहुत अच्छा इंतज़ार कर रहा है, हिम्मत रखें और हार न मानें.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/24/anandhi-ajay-1-2026-07-24-19-42-43.png)
कौन हैं आनंदी अजय
आनंदी अजय तमिल टेलीविजन की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 'कार्तिकाई पेंगल', 'यमुना', 'कना कानुम कालंगल' और 'कल्लीकट्टू पल्लीकूडम' जैसे कई पॉपुलर सीरियल में काम किया है. इसके अलावा वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं और उन्होंने 'डांस जोड़ी डांस 3.0', 'जोड़ी नंबर 1' (सीज़न 6 और 7) और 'मानाडा मायिलाडा' (सीज़न 7) जैसे डांस रियलिटी शो में पार्टिसिपेट कर रखा है. इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने डांस परफॉर्मेंस ,योग और फिटनेस से जुड़ा कंटेंट शयेर करती रहती हैं.
जन नायकन कैसा कर ही परफॉर्मेंस
थलापति विजय के फैंस जन नायकन को खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. बता दें कि ओपनिंग डे पर जन नायकन ने इंडिया में 42.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ से ज्यादा का रहा. इसके साथ ही ओवरसीज से फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया. पहले दिन फिल्म ने करीब 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इसके साथ ही दूसरे दिन कमाई की बात करें तो शाम 7 बजे इसने 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि दो दिन में फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेगी.
ये भी पढ़ें: 'शर्ट उतारकर दिखाने लगा...', काजल अग्रवाल की वैनिटी में घुस गया था शख्स, एक्ट्रेस ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा