July 24, 2026

बेगूसराय में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का आक्रोश मार्च: निकाला अर्थी जुलूस, हड़ताली चौक पर जलाया प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का पुतला - Begusarai News

विधानसभा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता के साथ हुई कथित अभद्रता और हमले के विरोध में आज बेगूसराय की सड़कों पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिला। पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला। जि

.

मालगोदाम से कलेक्ट्रेट तक निकाला आक्रोश मार्च

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आक्रोश मार्च मालगोदाम चौक से शुरू होकर समाहरणालय (DM कार्यालय) के दक्षिणी द्वार हड़ताली चौक पहुंचा। मार्च में शामिल लोग पार्टी के झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी आईपी गुप्ता पर हुए कथित हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्ता।

आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्ता।

हड़ताली चौक पर पुलिस ने रोका, हुई तीखी बहस

जैसे ही आक्रोश मार्च हड़ताली चौक के पास पहुंचा, वहां पहले से मुस्तैद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को बिना अनुमति आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शन या मार्च निकालने की पूर्व अनुमति नहीं ली गई है, इसलिए वे यहां भीड़ एकत्र नहीं कर सकते या रास्ता जाम नहीं कर सकते।

इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे कोई धरना या स्थायी प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, बल्कि केवल दो मिनट के लिए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कर आगे बढ़ेंगे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को दबाने का प्रयास कर रहा है।

हड़ताली चौक पर रखा गया पुतला।

हड़ताली चौक पर रखा गया पुतला।

जलाया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला

प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ अर्थी जुलूस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला लाया था। जिसे हड़ताली चौक पर जलाया गया। पुतला दहन के दौरान चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते रहे।

विधानसभा की लाइव रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान IIP के प्रदेश प्रवक्ता खुशबू राय ने कहा कि कल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता पर विधानसभा परिसर में हमला हुआ और उनके साथ अभद्रता की गई। जहां सदस्य बैठते हैं, वहीं बीजेपी के विधायकों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की जाएगी, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। विधानसभा सत्र के लाइव रिकॉर्डिंग को छुपाया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए तैनात जवान।

सुरक्षा के लिए तैनात जवान।

खुशबू राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते सम्राट चौधरी को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यदि सरकार और प्रशासन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करता और माफी नहीं मांगता, तो यह आंदोलन बेगूसराय से निकलकर पूरे प्रदेश में और भी उग्र रूप धारण करेगा।