पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
Selfie video for Google Account: गूगल एक नया फीचर लेकर आई है, जिसमें आप अकाउंट रिकवरी के लिए एक सेल्फी वीडियो सेव कर सकते हैं. यह पासवर्ड भूलने की स्थिति में आपके काम आएगा.
Written By : प्रमोद कुमार | Updated at : 23 Jul 2026 06:37 PM (IST)

Selfie video for Google Account: गूगल ने एक नया फीचर रोलआउट किया है
Source : X
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- गूगल ने सेल्फी वीडियो से अकाउंट रिकवरी का नया विकल्प दिया।
- यह पहचान सत्यापित कर लॉग-इन और सेवाओं में मदद करेगा।
- रिकवरी के लिए फ्रेश वीडियो की सेव्ड से तुलना होगी।
- वीडियो सहमति से एनक्रिप्टेड रहेगा, यूजर इसे हटा सकेंगे।
Selfie video for Google Account: अब आप सेल्फी वीडियो की मदद से भी गूगल अकाउंट में लॉग-इन कर सकेंगे. कंपनी एक नया साइन-इन और रिकवरी ऑप्शन लेकर आई है, जिसमें सेल्फी वीडियो के जरिए आपकी पहचान को वेरिफाई किया जाएगा. अगर बाकी तरीकों से अकाउंट रिकवर नहीं होता है तो यूजर अपने सेल्फी वीडियो से इसकी एक्सेस पा सकेंगे. इसके अलावा इसे गूगल के कई दूसरे फीचर और सर्विसेस को एक्सेस करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, अभी यह फीचर हर जगह और हर डिवाइस के लिए रोलआउट नहीं किया गया है.
अकाउंट रिकवरी के एडिशनल ऑप्शन के तौर पर काम करेगा फीचर
गूगल ने कहा है कि यह फीचर पासकी और रिकवरी कॉन्टैक्ट्स के साथ एक एडिशनल रिकवरी ऑप्शन के तौर पर काम करेगा. इसे सेटअप करने के लिए आपका गूगल अकाउंट में साइन-इन होना जरूरी है. अगर आपने साइन-इन नहीं किया हुआ है तो आप सेल्फी वीडियो एड नहीं कर पाएंगे.
कैसे एड करें सेल्फी वीडियो?
- यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है. इसलिए सबसे पहले आपको एलिजिबिलिटी चेक करनी होगी. आप ब्राउजर में g.co/signin-selfie टाइप कर यह देख सकते हैं कि आपके डिवाइस के लिए यह ऑप्शन रोल आउट हुआ है या नहीं. अगर यह फीचर अवेलेबल होगा तो आपको फेस का शॉर्ट वीडियो लेने का ऑप्शन दिख जाएगा.
- इस फीचर में इनरोल करने के लिए सेल्फी वीडियो सेटअप पेज को ओपन करें और गूगल के इंस्ट्रक्शन का पालन करें. पूरी प्रोसेस के दौरान डिवाइस के कैमरे में देखते रहें और इंस्ट्रक्शन का पालन करते हुए हेड मूवमेंट करें. इस दौरान कैमरा आपके फेस को मल्टीपल एंगल से कैप्चर करेगा. इसके बाद आपका सेल्फी वीडियो गूगल अकाउंट में सिक्योर तरीके से सेव हो जाएगा.
कब काम आएगा रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो?
अगर आगे चलकर आप अपने डिवाइस से गूगल अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं या पासवर्ड आदि भूल गए हैं तो गूगल अकाउंट की रिकवरी के लिए आफको सेल्फी वेरिफिकेशन का ऑप्शन देगी. तब आपसे फ्रेश वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा जाएगा. फिर गूगल उस रिकॉर्डिंग को सेव्ड वीडियो से कंपेयर करेगी और पहचान वेरिफाई होने के बाद आपको अकाउंट की एक्सेस दे देगी.
प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान
गूगल ने बताया है कि इस वीडियो को यूजर की सहमति के बाद ही स्टोर किया जाएगा. स्टोरेज के टाइम यह पूरी तरह एनक्रिप्टेड रहेगा और इसे किसी भी समय डिलीट किया जा सकता है. गूगल ने बताया है कि स्पूफिंग को रोकने के लिए भी उसने कई सिक्योरिटी चेक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें-
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी

About the author प्रमोद कुमार
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले एक दशक से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं. फिलहाल एबीपी न्यूज के साथ काम कर रहा हूं और यहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों, गैजेट्स, ऐप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया और डिजिटल ट्रेंड्स पर लिख रहा हूं. फ्यूचर टेक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया से जुड़े टॉपिक्स में विशेष रुचि है. पिछले 10 वर्षों में नेशनल, पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, ऑटो, बिजनेस और टेक समेत कई बीट्स पर काम करने का अनुभव रहा है. इस दौरान टाइम्स इंटरनेट, दैनिक जागरण और न्यूजबाइट्स जैसे कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला.
विभिन्न बीट्स पर काम करने के अनुभव ने खबरों को अलग-अलग नजरिए से समझने और पेश करने की समझ दी. रिपोर्टिंग और कंटेंट लिखने के दौरान हमेशा कोशिश रही कि खबरों को आसान और भरोसेमंद तरीके से रीडर तक पहुंचाया जाए. 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान ग्राउंड रिपोर्टिंग करने और कई नेताओं के इंटरव्यू लेने का भी अवसर मिला.
काम के सिलसिले में कई बड़े कार्यक्रमों, प्रेस कॉन्फ्रेंस और विशेष आयोजनों को कवर करने का मौका मिला, जहां अलग-अलग पहलुओं को समझने का अवसर मिला. डिजिटल मीडिया के लगातार बदलते दौर में नई चीजें सीखने और खुद को अपडेट रखने की कोशिश रहती है, ताकि कंटेंट को बेहतर और रीडर के समझने के लिए आसान बनाया जा सके.
Read More
Published at : 23 Jul 2026 06:37 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola