मुनाफा बढ़ने के बाद भी बिखरा यह चर्चित शेयर, बेचकर निकले निवेशक
Jul 23, 2026 08:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत बढ़कर ₹258.77 करोड़ हो गया
- हालांकि, अच्छे नतीजे होने के बाद भी कंपनी के शेयर को बेचने की होड़ थी

Kolkata: Traders react after fluctuations in stock market, in Kolkata, Sunday, Feb. 1, 2026. Stock market benchmark indices Sensex and Nifty tumbled on Sunday afternoon trade after the Budget proposed to raise Securities Transaction Tax to 0.05 per cent on commodity futures from 0.02 per cent. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI02_01_2026_000275B)
Vishal megamart result: विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनर का मुनाफा करीब 26 पर्सेंट बढ़ा है। हालांकि, अच्छे नतीजे होने के बाद भी कंपनी के शेयर को बेचने की होड़ थी। गुरुवार को यह शेयर 4 पर्सेंट तक टूट गया। शेयर की क्लोजिंग 2 पर्सेंट टूटकर 110 रुपये के स्तर पर हो गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 157.75 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 98.70 रुपये है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत बढ़कर ₹258.77 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 18.7 प्रतिशत बढ़ा। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के ₹3,140.32 करोड़ से बढ़कर ₹3,727.01 करोड़ हो गया। कुल इनकम 19.1 प्रतिशत बढ़कर ₹3,157.32 करोड़ से ₹3,760.15 करोड़ हो गई।
कुल खर्च की बात करें तो 18.5 प्रतिशत बढ़कर ₹2,881.36 करोड़ से ₹3,414.19 करोड़ हो गया। स्टॉक-इन-ट्रेड की खरीद 20.9 प्रतिशत बढ़कर ₹2,531.38 करोड़ हो गई। इसके अलावा, कर्मचारियों के बेनिफिट पर होने वाला खर्च 25.3 प्रतिशत बढ़कर ₹214.43 करोड़ हो गया। बता दें कि कंपनी अपने परफॉर्मेंस का मूल्यांकन एक ही ऑपरेटिंग सेगमेंट के तौर पर कुल मिलाकर करती है।
तिमाही के दौरान 'सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ' 10 प्रतिशत रही। कंपनी ने 27 नए स्टोर खोले और 24 नेट स्टोर जोड़े, जिससे 559 शहरों में इसके कुल स्टोर की संख्या 819 हो गई और इसका रिटेल फ़ुटप्रिंट लगभग 1.38 करोड़ वर्ग फीट तक पहुंच गया।
जून तिमाही में डिमांड पर पड़ा असर
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO गुनेन्दर कपूर ने कहा कि जून तिमाही में महंगाई ज्यादा होने से मांग पर असर पड़ा लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में इसका असर कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक गतिविधियों की वजह से इस तिमाही में खपत की मांग स्थिर रही और कंपनी अपने बिजनेस के मजबूत आधार और ग्रोथ स्ट्रैटेजी के दम पर आगे के सफर को लेकर उत्साहित है।
इस बीच, विशाल मेगा मार्ट के बोर्ड ने बैठक में कंपनी की कुल विदेशी हिस्सेदारी (डिपॉजिटरी के जरिए) को कंपनी द्वारा जारी कुल इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स के 49.99% तक सीमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह हिस्सेदारी भारत के बाहर रहने वाला कोई भी व्यक्ति रख सकता है। बता दें कि कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 40.09 फीसदी की है।
