July 23, 2026

उफनती नदी में कूदे युवक, उत्तराखंड पुलिस ने वायरल वीडियो शेयर कर लोगों को दी बड़ी चेतावनी| Navbharat Live

उफनती नदी में कूदे युवक, उत्तराखंड पुलिस ने वायरल वीडियो शेयर कर लोगों को दी बड़ी चेतावनी

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Jul 23, 2026 | 03:41 PM IST

विज्ञापन

सार

Flooded River Viral Video : उत्तराखंड पुलिस ने उफनती नदी में कूदते युवकों का वीडियो शेयर कर लोगों को मानसून के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि तेज बहाव वाली नदियों से दूरी बनाए रखें।

Uttarakhand Police shared a viral video of youths jumping into a swollen river and urged people to stay away from dangerous water currents during the monsoon.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Uttarakhand Police Viral Video : मानसून के मौसम में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

वीडियो में कुछ युवक तेज बहाव वाली नदी में खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। पुलिस ने इस वीडियो के जरिए लोगों से अपील की है कि वे ऐसी लापरवाही से बचें और मानसून के दौरान नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

उफनती नदियों से दूरी ही सुरक्षा है। नदी का तेज बहाव पलभर में जानलेवा हो सकता है। जोखिम न लें, सतर्क रहें। किसी को खतरनाक गतिविधि करते देखें तो तुरंत 112 पर सूचना दें। 🎥 Video Courtesy: Social Media#UttarakhandPolice #RiverSafety #MonsoonSafety #Dial112 #StaySafe pic.twitter.com/915lyQJv0a — Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 22, 2026

उफनती नदी में कूदते युवकों का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी का पानी तेज रफ्तार से बह रहा है। नदी के बीच एक बड़े पत्थर पर तीन युवक खड़े हैं। तेज बहाव को देखते हुए कोई भी सामान्य व्यक्ति वहां जाने से बचेगा, लेकिन ये युवक अचानक नदी में छलांग लगा देते हैं और तेज धारा में तैरने लगते हैं।

यह नजारा काफी खतरनाक दिखाई देता है। वीडियो शेयर करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि उफनती नदियों के पास जाना या उनमें उतरना जानलेवा साबित हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट @uttarakhandcops से पोस्ट करते हुए लिखा, “उफनती नदियों से दूरी ही सुरक्षा है। नदी का तेज बहाव पलभर में जानलेवा हो सकता है। जोखिम न लें, सतर्क रहें। किसी को खतरनाक गतिविधि करते देखें तो तुरंत 112 पर सूचना दें।”

ये खबर भी पढ़ें : घर में AC होते हुए भी पसीने से तर-बतर रही पत्नी! पति की ‘किफायती’ हरकत का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो शेयर कर दी चेतावनी

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उत्तराखंड पुलिस की जागरूकता पहल की सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, “हर दिन इतने हादसे होते हैं, फिर भी लोग सबक नहीं लेते।”

वहीं, कई अन्य लोगों ने भी कहा कि मानसून के दौरान नदी, झरने और जलाशयों के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। पुलिस ने वीडियो का श्रेय सोशल मीडिया को दिया है और लोगों से अपील की है कि किसी भी खतरनाक गतिविधि की जानकारी तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दें।

Follow Navbharatlive whatsapp