July 22, 2026

छात्र आंदोलन पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- गुस्से से खौल रहा हूं, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल| Navbharat Live

छात्र आंदोलन पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- गुस्से से खौल रहा हूं, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • Written By:

    सोनाली झा

Updated On: Jul 22, 2026 | 03:11 PM IST

विज्ञापन

सार

Naseeruddin Shah Video: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर नसीरुद्दीन शाह ने नाराजगी जताई। उन्होंने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए।

Naseeruddin Shah Student Protest Video Delhi Police On CJP Protest

नसीरुद्दीन शाह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Naseeruddin Shah Student Protest: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर नाराजगी जताई। अभिनेता ने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो देखकर उनका दिल दुखी है और वह बेहद गुस्से में हैं।

CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो संदेश में नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू में अपनी बात रखते हुए कहा कि जब देश का नेतृत्व सही दिशा में नहीं होता, तो उसका असर समाज पर भी दिखाई देता है। उन्होंने छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरा दिल भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल रहा हूं।

अमेरिका के ICE एजेंट्स से की तुलना

अपने बयान में नसीरुद्दीन शाह ने पुलिसकर्मियों की तुलना अमेरिका की इमिग्रेशन एजेंसी ICE के एजेंट्स से भी की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों ने चेहरा ढक रखा था और हाथों में डंडे लिए हुए थे, उन्हें देखकर उन्हें ICE एजेंट्स की याद आ गई। उन्होंने संबंधित कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि उनके अपने बच्चे भी समाज का हिस्सा हैं और भविष्य में ऐसी परिस्थितियां किसी के साथ भी हो सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Legendary actor Naseeruddin Shah shares a video, fuming about the way youth were beaten up yesterday in Delhi. He reminds the government, “Sab yaad rakha jayega” Thank you sir for your voice and solidarity 🙏 pic.twitter.com/pDmp2G4U3R — Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 21, 2026

छात्रों से कहा- हिम्मत मत हारिए

वीडियो के अंत में अभिनेता ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी बात सुनना जरूरी है। नसीरुद्दीन ने कहा कि मैं सभी छात्रों से कहना चाहता हूं कि हिम्मत मत हारिए। बहुत से लोगों की सहानुभूति और समर्थन आपके साथ है। अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखिए। मुझे देश की युवा पीढ़ी पर हमेशा भरोसा रहा है।

ये भी पढ़ें- सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा

प्रदर्शन को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं, प्रदर्शन में शामिल छात्रों और आयोजकों का आरोप है कि उन पर बिना भेदभाव के बल प्रयोग किया गया, जिससे कई लोग घायल हुए।

Follow Navbharatlive whatsapp