गुरुग्राम में बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर: यूपी की युवती समेत दो घायल, नोएडा से आ रही थी लड़की, ड्राइवर हुआ फरार - gurugram News
Hindi News
Local
Haryana
Gurugram
Gurugram Road Accident: Truck Hits Bike, UP Girl Injured | Noida Update| Haryana News
गुरुग्राम में बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर:यूपी की युवती समेत दो घायल, नोएडा से आ रही थी लड़की, ड्राइवर हुआ फरार
गुरुग्राम3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
गुरुग्राम के घाटा गांव रेड लाइट के पास रैपिडो बाइक पर सवार एक युवती पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे युवती घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना तब हुई जब, यूपी के शामली जिले की रहने वाली 24 वर्षीय शालू रैपिडो ऐप के माध्यम से नोएडा से गुरुग्राम स्थित सुशांत विश्वविद्यालय जा रही थीं। बाइक चालक विश्वजीत दास मोटरसाइकिल चला रहा था।
जब बाइक घाटा गांव की रेड लाइट के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए और ट्रक बाइक के ऊपर चढ़ गया।
बाइक चालक भी हुआ घायल
हादसे में शालू को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चालक विश्वजीत दास भी घायल हो गया। घायल युवती को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-57 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
21 जुलाई को निजी अस्पताल से सूचना मिलने पर सेक्टर-56 थाना पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों से एमएलसी और चिकित्सकीय राय प्राप्त करने के बाद घायल युवती का बयान दर्ज किया गया। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक ड्राइवर की भूमिका की जांच की जा रही है।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
गुरुग्राम-मेदांता में भर्ती वांगचुक ने नड्डा-जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी: 3 मांगें रखीं, अनशन खत्म करने की शर्त बताई; 65 सांसदों की अपील का भी जिक्र1:24
कॉपी लिंक
शेयर
सोहना में 14 गाड़ियों के शीशे तोड़े: जीएलएस सोसाइटी पार्किंग विवाद बढ़ा; पुलिस हस्तक्षेप के बाद 23 जुलाई तक राहत
0:22
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी मैनेजमेंट पर FIR: बास्केटबॉल पोल गिरने का मामला; युवक की रीढ़ में 3 फ्रैक्चर
कॉपी लिंक
शेयर
किसानों का दिल्ली कूच स्थगित: दो मांगों पर सहमति बनी, हरियाणा में बॉर्डर सील; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम