July 21, 2026

प्रधानमंत्री आवास के बाहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता धरने पर बैठे

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of  Opposition Lok Sabha, Rahul Gandhi) व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Leader of the Opposition Rajya Sabha Mallikarjun Kharge) व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी (National General Secretary and MP Priyanka Gandhi) के साथ कांग्रेस के बाक़ी नेता प्रधानमंत्री निवास (Prime Minister’s Residence) के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समित कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर कर रहे विरोध प्रदर्शन. प्रधानमंत्री के इस्तीफे की कर रहे मांग। pic.twitter.com/FKdfyhqvWo

— Kanika Katiyar (@kanikakatiyarr) July 21, 2026

इसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) तुरंत एक्शन लेते हुए कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन करने वाले नेताओं का कहना है कि ये लोकतंत्र की हत्या है। उनका कहना कि हम लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना है कि छात्रों को पिटवाना गुंडागर्दी है। ऐसी गुंडागर्दी करने वालों को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। इसके साथ ही नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष के सांसदों की हुंकार भरते हुए कहा कि हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर ही रहेंगे।

पढ़ें :- PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, केंद्रीय मंत्री पहुंचे; राहुल गांधी ने रखीं 5 मांगें

भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए : राहुल गांधी

We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday.

The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament.

PM and HM must resign for destroying the future of… pic.twitter.com/gnU3ZkRKDx

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर है हमला, इनकी आवाज़ को नहीं किया जा सकता नज़रअंदाज़

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of  Opposition Lok Sabha, Rahul Gandhi) एक्स पोस्ट पर लिखा कि कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार न तो इसकी कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों को खाने के पैकेट्स बांटे और ये भरोसा दिलाया कि आप अकेले नहीं हो

कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि देश के हजारों छात्र मोदी सरकार की खोखली शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, अपनी मेहनत का हक मांग रहे हैं। ये हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन बच्चों का साथ निभाएं, उनका हौसला बनें और इस जनआंदोलन में उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहें।

देश के हजारों छात्र मोदी सरकार की खोखली शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, अपनी मेहनत का हक मांग रहे हैं।

ये हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन बच्चों का साथ निभाएं, उनका हौसला बनें और इस जनआंदोलन में उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहें।

पढ़ें :- मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उनको इस्तीफ़ा देना पड़ेगा : मल्लिकार्जुन खड़गे

आज @CongressSevadal के कार्यकर्ताओं ने… pic.twitter.com/EHYDQqTX4D

— Congress (@INCIndia) July 21, 2026

आज कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों को खाने के पैकेट्स बांटे और ये भरोसा दिलाया कि आप अकेले नहीं हो। हम मिलकर मोदी सरकार की छात्र विरोधी शिक्षा व्यवस्था को बदलकर रहेंगे- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे। जय लोकतंत्र ।