पानीपत में महिला पर हत्या का केस दर्ज: लिव-इन पार्टनर को फंदे पर लटका कर मारा, पति की भी ऐसे हुई थी मौत - Panipat News
पानीपत में महिला पर हत्या का केस दर्ज:लिव-इन पार्टनर को फंदे पर लटका कर मारा, पति की भी ऐसे हुई थी मौत
पानीपत16 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पानीपत में युवक की हत्या की आरोपी महिला नेहा।
पानीपत जिले के हुड्डा सेक्टर 11-12 (NHBC) क्षेत्र में दो बच्चों के पिता सचिन निवासी दत्ता कॉलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब बेहद पेचीदा और गंभीर हो गया है। शुरुआत में सुसाइड नजर आ रहे इस मामले को मृतक के परिजनों ने सिरे से खारिज करते हुए इसे सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या करार दिया है।
मृतक के साले ने आरोप लगाया है कि सचिन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी लिवइन पार्टनर नेहा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे फंदे पर लटकाया है। परिजनों की लिखित शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में सचिन के जीजा जगत सिंह ने बताया कि उसका साला सचिन 18 जुलाई की शाम करीब 8 बजे अपने घर से यह कहकर निकला था कि उसे उसके दोस्तों ने बुलाया है। कुछ देर बाद जब सचिन की पत्नी नेहा (मृतक की पत्नी का नाम भी नेहा है) ने उसे फोन किया, तो सचिन ने कहा कि वह किसी काम से आया है और खुद को काफी व्यस्त बताया।
इसके बाद जब परिजनों ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, तो सचिन का मोबाइल फोन लगातार बंद आने लगा, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई।
मृतक सचिन का फाइल फोटो।
पुलिस का आया फोन, अस्पताल में मिली लाश
जगत सिंह ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे सिविल अस्पताल से पुलिस अधिकारियों का फोन सचिन की पत्नी के पास आया। पुलिस ने उनसे किसी पुरुष सदस्य से बात कराने को कहा। जब जगत सिंह ने पुलिसकर्मी से बात की, तो उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वहां इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर पर सचिन का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शुरुआती जानकारी देते हुए बताया कि सचिन ने सेक्टर 11-12 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
परिजनों का दावा- लिव-इन पार्टनर ने सहयोगियों संग मिलकर की हत्या
सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जब परिजनों ने घटना स्थल और परिस्थितियों की पड़ताल की, तो उनका शक गहरा गया। जगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में साफ तौर पर कहा है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। सचिन पिछले करीब डेढ़ साल से इंदौर की रहने वाली नेहा नाम की एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
वे दोनों पहले एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। परिजनों ने लिखित तहरीर में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, हमें पूरा विश्वास है कि लिव-इन पार्टनर नेहा ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची और सचिन को जबरन फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस पूरी वारदात में नेहा और उसके साथियों का सीधा हाथ है।
चांदनीबाग थाना में खड़े सचिन के परिजन- फाइल फोटो।
नेहा के पहले पति ने भी किया था सुसाइड
जगत ने बताया कि आरोपी महिला नेहा का अतीत भी बेहद संदिग्ध रहा है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है और पानीपत में रह रही थी। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि नेहा के पहले पति ने भी इन्हीं परिस्थितियों में संदिग्ध रूप से सुसाइड किया था। एक ही महिला के साथ जुड़े दो अलग-अलग पुरुषों की संदिग्ध मौत ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।
परिजनों का आरोप है कि नेहा पुरुषों को अपने जाल में फंसाती है और फिर किसी बड़ी रंजिश या प्रताड़ना के चलते वारदात को अंजाम देती है।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत में डेयरी संचालक के परिवार पर हमला, VIDEO: दूध की सप्लाई को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ किए वार
0:53
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत की फाइबर फैक्ट्री में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से धधकी; 60 टन कच्चा माल और मशीने जलकर स्वाहा
0:34
कॉपी लिंक
शेयर
यमुनानगर में किसानों ने टोल-प्लाजा पर लगाया जाम: दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें; गुरनाम चढूनी की रिहाई की मांग
0:58
कॉपी लिंक
शेयर
करनाल के सरकारी स्कूल में SDM का औचक निरीक्षण: मिड-डे मिल चखा, रुके निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी; ठेकेदार-जेई तलब