सीएम बोले- साइबर अपराध बड़ी चुनौती, पुलिस पूरी तरह तैयार: साइबर फ्रॉड के खिलाफ देशभर में शुरू हुआ अभियान; दैनिक भास्कर की पहल से लोगों में बढ़ेगी जागरूकता - Jaipur News
सीएम बोले- साइबर अपराध बड़ी चुनौती, पुलिस पूरी तरह तैयार:साइबर फ्रॉड के खिलाफ देशभर में शुरू हुआ अभियान; दैनिक भास्कर की पहल से लोगों में बढ़ेगी जागरूकता
जयपुर16 घंटे पहले
कॉपी लिंक
CM भजनलाल शर्मा ने किया पोस्टर का विमोचन
देशभर में सोमवार से दैनिक भास्कर और एस के फाइनेंस की ओर से साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत हुई। जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा- आज के समय में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुका है। सरकार साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। राजस्थान में R4C, साइबर हेल्पलाइन 1930 और 'ऑपरेशन एंटीवायरस' जैसे नवाचारों के जरिए साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा - राजस्थान में हमने पुलिस प्रशासन को भी पूरी तरह मुस्तैद किया है। साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए व्यवस्थाएं और संसाधन बढ़ाए हैं, ताकि राजस्थान ही नहीं, राज्य के बाहर होने वाले साइबर अपराधों की भी जानकारी समय पर मिले और अपराधियों को रोका व दंडित किया जा सके।
हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। मैं दैनिक भास्कर की पूरी टीम का धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इस विषय पर इतना बड़ा अभियान शुरू किया है। कई सहयोगी संस्थाएं भी इसमें जुड़ी हैं, उनका भी आभार व्यक्त करता हूं।
मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा- साइबर अपराध ऐसा अपराध है। जिसमें कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता और वे इसकी चंगुल में फंस जाते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को बहुत सतर्कता और समझदारी से काम लेना चाहिए। हमारी पुलिस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभियान से इस लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।
दैनिक भास्कर राजस्थान के बिजनेस हेड बी एस शेखावत ने सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।
एक करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य
एस के फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ राजेंद्र कुमार सेतिया ने कहा- उनकी कंपनी लेंडिंग बिजनेस से जुड़ी है, इसलिए साइबर सुरक्षा के जोखिमों को बहुत करीब से समझती है। उन्होंने बताया - हमारे पास करीब 25 लाख ग्राहकों का डेटा है।
उनके परिवारों को जोड़ें तो यह अभियान करीब एक करोड़ लोगों तक पहुंच सकता है। हमारा प्रयास है कि सरकार के सहयोग से साइबर सुरक्षा का यह संदेश राजस्थान के हर नागरिक और पूरे देश के लोगों तक पहुंचे।
अभियान के तहत एक ऑनलाइन डिजिटल संकल्प भी शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति वेबसाइट के माध्यम से इसमें शामिल होकर साइबर सुरक्षा का संकल्प ले सकता है। एस के फाइनेंस के कर्मचारी भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
एस के फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ राजेंद्र सेतिया और दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एल.पी. पंत ने सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर अभियान को लेकर चर्चा की।
अब बैंक लूटने के लिए गन की जरूरत नहीं
दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एल.पी. पंत ने कहा- साइबर फ्रॉड आज महामारी की तरह पूरे देश में फैल रहा है। पहले बैंक लूटने के लिए हथियारों की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब सिर्फ आपके मोबाइल नंबर और कुछ जानकारी के जरिए आपका बैंक खाता खाली किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर खुद को ऑनलाइन ठगी से बचा सकें।
अभियान के तहत एक ऑनलाइन संकल्प की भी शुरुआत की गई है। कोई भी व्यक्ति वेबसाइट के जरिए इससे जुड़कर साइबर सुरक्षित रहने का संकल्प ले सकता है।
पोस्टर विमोचन के दौरान ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एल.पी. पंत, राजस्थान बिजनेस हेड बी.एस. शेखावत, एस के फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ राजेंद्र सेतिया, जेईसीआरसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वाइस चेयरमैन अर्पित अग्रवाल सहित दैनिक भास्कर, एसके फाइनेंस, KGK Realty और जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह अभियान दैनिक भास्कर और एसके फाइनेंस की ओर से संयुक्त रुप से प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि KGK Realty और जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी इसके को-पावर्ड पार्टनर हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
.
खबरें और भी हैं...
जयपुर में भाइयों के बीच चली लाठियां: मारपीट में 6 लोग घायल, छत पर रूम बनाने की बात पर हुआ विवाद
0:24
कॉपी लिंक
शेयर
चीथवाड़ी श्रवण माता मंदिर में 7वीं बार चोरी: कंबल ओढ़कर घुसा चोर-दानपात्र उठाकर ले गया, घटना CCTV में हुई कैद
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिव
राजस्थान- 5 मंत्रियों और 13 विधायकों के खिलाफ केस पेंडिंग: कोई मामला स्टे के कारण आगे नहीं बढ़ा, किसी केस में गवाह कोर्ट नहीं पहुंचे1:22
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में अटकी कर्मचारियों की एक पॉलिसी?: सरकार के सामने क्या परेशानी, किस विभाग पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर, जानें- एक्सपर्ट क्या बोले