July 20, 2026

सिर्फ रोटी बेलने के लिए नहीं होता चकला-बेलन! 90% लोग नहीं जानते इनके ये गजब इस्तेमाल, आधा हो जाएगा किचन का काम

Chakla-Belan Uses: क्या आप भी चकला-बेलन का इस्तेमाल सिर्फ रोटी और पराठे बेलने के लिए करते हैं? अगर हां, तो आप उसके कमाल के इस्तेमाल से अनजान हैं. आज हम आपको चकला-बेलन के 5 ऐसे इस्तेमाल बताने वाले हैं, जिनकी मदद से रसोई के कई छोटे-बड़े काम आसान हो सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या हैं वो इस्तेमाल.

X

चकला-बेलन की मदद से आप मसाले और ड्राई फ्रूट्स भी कूट सकते हैं.  (Photo: ITG)

चकला-बेलन की मदद से आप मसाले और ड्राई फ्रूट्स भी कूट सकते हैं. (Photo: ITG)

Chakla-Belan Uses: सभी घरों में खाना बनाने के लिए कुकर, कड़ाही से लेकर प्लेट और चम्मचों तक का इस्तेमाल किया जाता है. इन सभी के साथ जो दो चीजें हर घर में मिल जाती हैं, वो चकला और बेलन हैं. चकला और बेलन हर रसोई घर में मिल ही जाते हैं. ज्यादातर लोग इन्हें रोटी या पराठा बेलने के लिए इस्तेमाल करते हैं. आपके घर में भी शायद चकला-बेलन का इस्तेमाल सिर्फ रोटी-पराठे बेलने के लिए ही किया जाता होगा. क्या हम सही कह रहे हैं? अगर हां, तो आप भी उन 90% लोगों में शामिल हैं, जो इनके सीक्रेट इस्तेमालों से अनजान हैं.

जी हां, अगर आप चाहें तो यही दोनों चीजें आपके कई छोटे-बड़े किचन के काम भी आसान बना सकती हैं. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि अलग-अलग बर्तन निकालने की जरूरत भी कम पड़ेगी. आइए जानते हैं चकला-बेलन के कुछ ऐसे काम, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

1. सब्जियां काटने के लिए बन सकता है छोटा चॉपिंग बोर्ड: आजकल लोग सब्जियों को काटने के लिए चॉपिंग बोर्ड खरीदते हैं. लेकिन अगर आपके पास चॉपिंग बोर्ड नहीं है या जल्दी में उसे निकालने का मन नहीं है, तो आप चकले पर सब्जियां काट सकते हैं. इसकी सपाट सतह सब्जियां काटने में मदद करती है.

2. मसाले और सूखे मेवे कूटने में आएगा काम: चकला और बेलन का इस्तेमाल मसाले और सूखे मेवे कूटने के लिए भी किया जा सकता है. जी हां, अगर आपको थोड़े से मसाले या ड्राई फ्रूट्स कूटने हैं, तो आपको मिक्सर चलाने की जरूरत नहीं है. भुना जीरा, काली मिर्च, इलायची या थोड़ी मात्रा में बादाम-काजू को चकले पर रखकर बेलन से हल्के हाथों दबाकर कूटा जा सकता है. मसाले और ड्राई फ्रूट्स आसानी से टूट जाएंगे और मेहनत भी कम लगेगी.

3. पापड़ और कुकीज को मनचाही शेप दें: अगर घर पर पापड़, कुकीज या मठरी बना रहे हैं, तो चकला-बेलन उनकी शेप देने में भी काफी काम आता है. इसकी मदद से आटा बराबर मोटाई में बेलना आसान हो जाता है, जिससे पकने के बाद स्वाद और लुक दोनों बेहतर आते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

4. लहसुन या अदरक को झटपट क्रश करें: जब थोड़ी मात्रा में अदरक या लहसुन को कूटना हो, तो सिल-बट्टा या मिक्सर निकालने की जरूरत नहीं है. चकले पर रखकर बेलन से हल्का दबाव डालकर उन्हें कूटा जा सकता है. कुछ ही सेकंड में ये क्रश हो जाएगा और आपका समय भी बचेगा.

5. छोटी-छोटी चीजों को दबाने या समतल करने में करें इस्तेमाल: भरवां पराठे, टिक्की या किसी भी आटे की लोई को बराबर शेप देने के लिए बेलन काफी मददगार होता है. इसी तरह चकले की सपाट सतह कई बार आटा या दूसरे मिश्रण को सेट करने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है.

चकला-बेलन इस्तेमाल करने के बाद जरूर करें ये काम
रोटी बनाने या किसी दूसरे काम के बाद चकला और बेलन को अच्छी तरह साफ कर लें. अगर आपके घर में रखा चकला-बेलन लकड़ी का है, तो उसे ज्यादा देर तक पानी में न भिगोएं. इससे उसकी शेल्फ लाइफ कम होने से बच सकती है और उसमें नमी या बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी कम रहता है.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi