July 20, 2026

किसे मिला गोल्डन बॉल, बूट और ग्लव्स का अवॉर्ड, जानिए क्या होता है इसका मतलब?

किसे मिला गोल्डन बॉल, बूट और ग्लव्स का अवॉर्ड, जानिए क्या होता है इसका मतलब?

FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है. इस बार गोल्डन बूट, बॉल और ग्लव्स का अवॉर्ड किसे मिला है. आइए जानते हैं.

FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है. इस बार गोल्डन बूट, बॉल और ग्लव्स का अवॉर्ड किसे मिला है. आइए जानते हैं.

author-image

New Update

FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026 Photograph: (ANI)

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन स्पेन बना है. 19 जुलाई को खेले गए फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीत लिया है. इस खिताबी मुकाबले में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना स्पेन के सामने कमजोर नजर आई और मुकाबला हार गई. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद खिलाड़ियों को बड़े-बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया. इनमें गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन ग्लव्स शामिल है. तो आइए जानते हैं कि कौन सा अवॉर्ड किस खइलाड़ी को मिला है.

Spain are #FIFAWorldCup Champions. 🏆 pic.twitter.com/mWLw5iis2C

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026

किसने जीता गोल्डन बूट का अवॉर्ड 

इस बार गोल्डन बूट का अवॉर्ड फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे ने जीता है. उन्होंने 2026 टूर्नामेंट के दौरान अपने 10 गोल की वजह से लगातार दूसरे बार फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट अपने नाम किया है. इस फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एमबाप्पे ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में फ्रांस की 6-4 से हार में दो गोल करके अपने 10 गोल पूरे कर लिए. इन गोल्स के साथ साथ ही एमबाप्पे ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी को पीछे छोड़ दिया. इस बार मेसी के पास गोल्डन बूट जीतने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए, इसके चलते इस बार भी एमबाप्पे को गोल्डन बूट का अवॉर्ड मिला. 

Kylian Mbappé has become the first player to be the World Cup's top scorer twice:

🏆 2022 – 8 goals
🏆 2026 – 10 goals

His World Cup record now looks unreal: 22 matches, 22 goals. pic.twitter.com/75PhSML0Ya

— World Cup 2026 (@ofootball__) July 19, 2026

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी 

रैंकखिलाड़ीदेशगोलअसिस्ट
1किलियन एम्बाप्पेफ्रांस104
2लियोनेल मेसीअर्जेंटीना84
3जूड बेलिंघमइंग्लैंड71
4एरलिंग हालैंडनॉर्वे70
5उस्मान डेम्बेलेफ्रांस62
6हैरी केनइंग्लैंड61
7मिकेल ओयारज़ाबालस्पेन41
7इस्माइला सारसेनेगल41
7जूलियन क्विन्योनेसमेक्सिको41
7विनीसियस जूनियरब्राज़ील41

किसने जीता गोल्डन बॉल अवॉर्ड 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के तीन खिलाड़ियों पाउ क्यूबार्सी, उनाई सिमोन और रोड्री को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया. रॉड्रिगो हर्नांडेज़ कासकांटे को न सिर्फ FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने का मौका मिला, बल्कि उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर भी चुना गया और उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड मिला.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रॉड्री ने गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता है. स्पेन के कप्तान रॉड्री मिडफील्ड में पूरे टूर्नामेंट के दौरान धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत उनको ये अवॉर्ड मिला. रॉड्री के मजबूत डिफेंस की बदौलत स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में 8 मैच में सिर्फ एक बार गोल खाया है.

— B/R Football (@brfootball) July 19, 2026

किसे मिला गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड मिला.  इस पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हों गोल्डन ग्लव्स के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. सिमोन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सात क्लीन शीट के रखीं. 29 साल के सिमोन ने अपने कैंपेन के दौरान आठ मैचों में सिर्फ 1 गोल खाया है. 

7 clean sheets. adidas Golden Glove winner. ⭐@adidasfootballpic.twitter.com/mME9QEIgNj

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 20, 2026

गोल्डन बूट, बॉल और ग्लव्स का मतबल?

फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन ग्लव्स तीन सबसे बड़े पुरस्कार होते हैं. गोल्डन बूट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलता है. गोल्डन बॉल पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है. ये खिलाड़ी गोल, असिस्ट, मैच पर प्रभाव, नेतृत्व और लगातार अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुना जाता है. गोल्डन ग्लव्स पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को मिलता है. जो शानदार सेव, क्लीन शीट, महत्वपूर्ण मौकों पर बचाव के आधार पर चुना जाता है. 

ये भी पढ़ें :FIFA 2026: वर्ल्ड कप जीतते ही मालामाल हुआ स्पेन, ट्रॉफी के साथ मिले 481 करोड़ और खास गोल्ड रिंग