इस वीक ओटीटी पर रहेगी बहार; 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
Mon, 20 Jul 2026 09:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jul 2026 09:07 AM IST
सार
OTT Releases This Week: नया वीक शुरू हो गया है। कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इसके साथ ही ओटीटी पर भी इस वीक काफी कुछ दिलचस्प होगा। जानिए क्या-क्या है पिटारे में?
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इन दिनों सिनेमाघरों में 'धमाल 4' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' और हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' लगी हैं। वहीं, इस हफ्ते 'द इंडिया स्टोरी' से लेकर 'दुल्हनिया ले आएगी' तक नई फिल्में भी थिएटर्स में रिलीज होंगी। इस बीच ओटीटी पर भी इस वीक कई अच्छे विकल्प मौजूद होंगे। जानिए इस वीक की ओटीटी लिस्ट में क्या है खास?
विज्ञापन
मुसाफिर कैफे - फोटो : वीडियो ग्रैब
'मुसाफिर कैफे'
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की 'मुसाफिर कैफे' इस वीक ओटीटी पर दस्तक देगी। यह सीरीज चंदर (विक्रांत मैसी) और सुधा (वेदिका पिंटो) और प्रीति (महिमा मकवाना) के इर्द-गिर्द है। यह रोमांटिक सीरीज 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'मुसाफिर कैफे' दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श बाल विद्यालय सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
'आदर्श बाल विद्यालय'
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ भी इस वीक की लिस्ट में हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। सात एपिसोड वाली सीरीज 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी।
'पल्लीचट्टंबी' - फोटो : सोशल मीडिया
'पल्लीचट्टंबी'
टोविनो थॉमस और कायाडू लोहार की मलयालम भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'पल्लीचट्टंबी' भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह 15 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 24 जुलाई 2026 से इसे सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।
'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' - फोटो : सोशल मीडिया
'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स'
'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' भी 24 जुलाई से ओटीटी पर आ रही है। यह 'द बिग बैंग थ्योरी' के स्पिन-ऑफ के रूप में बनी साइंस-फिक्शन कॉमेडी सीरीज है, जिसके 10 एपिसोड्स हैं। इसमें स्टुअर्ट ब्लूम (केविन सुसमन) को एक बहु-ब्रह्मांडीय संकट से दुनिया को बचाना है। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
ब्लीच-थाउजेंड-ईयर ब्लड वॉर - फोटो : साभार-@imdb
ब्लीच-थाउजेंड-ईयर ब्लड वॉर
यह सीरीज 25 जुलाई, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस शो की पूरी कहानी सोल रीपर्स और क्विंसी साम्राज्य की आपसी दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन