July 19, 2026

'रोहित शर्मा भारतीय टीम में अभी कई साल तक खेलेंगे' जानिए किसने कह दिया ऐसा

Image

रोहित शर्मा (फोटो साभार- ICC)

Rohit Sharma: वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर भले ही सवाल उठ रहे हों, लेकिन उनके पहले मेंटोर लालचंद राजपूत को पूरा भरोसा है कि भारत के पूर्व कप्तान अभी 'कुछ और साल' खेल सकते हैं। राजपूत का मानना है कि रोहित की मौजूदा परेशानी 20 साल तक क्रिकेट खेलने से शरीर पर पड़े 'नेचुरल नुकसान' की वजह से है। भारत की आगे की प्लानिंग में रोहित की जगह पर बहस तब तेज हो गई जब खबर आई कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित को बता दिया है कि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को तुरंत खारिज कर दिया।

रोहित शर्मा के पहले मेंटोर थे राजपूत

राजपूत ने PTI से कहा, "मैं अफवाहों पर यकीन नहीं करता। जब तक कुछ सच में न हो, तब तक उस पर बात नहीं करनी चाहिए। मुझे अब भी लगता है कि वो कुछ और साल खेलने के काबिल हैं।" राजपूत ने ही NCA में सबसे पहले रोहित की टैलेंट को पहचाना था। राजपूत बोले, "वो फिट हैं और उन्होंने फिटनेस पर बहुत काम किया है। अगर आप उन्हें अभी देखो तो वो पहले से ज्यादा स्लिम लगते हैं। पिछले मैच में उनकी बैटिंग में पुराने रोहित की झलक दिखी। मुझे लगता है बस एक अच्छी पारी की जरूरत है।" राजपूत 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के मैनेजर भी थे।

'भारत के लिए जरूरी रोहित और विराट'

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत को रोहित से आगे सोचना चाहिए, तो राजपूत ने इस बहस में पड़ने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "ये एक काल्पनिक सवाल है। अभी कुछ भी फाइनल नहीं है। रोहित पर ध्यान दो क्योंकि वो अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिटनेस पर बहुत मेहनत की है और जबरदस्त वापसी की है। जब समय आएगा तब हम फ्यूचर की बात करेंगे। फिटनेस पर इतनी मेहनत करने के बाद उनका मन 2027 तक खेलने का ही होगा। हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए।" राजपूत का मानना है कि रोहित और विराट कोहली टीम के लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि वो सिर्फ रन ही नहीं बनाते, उनका एक अलग रौब भी है।

भारतीय टीम के लीजेंड हैं रोहित और विराट

उन्होंने कहा, "इन दोनों ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। ये टीम के दो लीजेंड हैं। विरोधी भी उनका सम्मान करते हैं और उनसे डरते भी हैं। जब रोहित और विराट प्लेइंग XI में होते हैं तो टीम का कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर होता है।" राजपूत ने कहा, "युवा खिलाड़ी उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं क्योंकि इतने सालों तक टॉप लेवल पर टिके रहने के लिए सिर्फ स्किल ही नहीं, जबरदस्त मेंटल स्ट्रेंथ और फिजिकल फिटनेस भी चाहिए होती है।"

Aditya Sahu

आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article