14

Image Credit : Pinterest
सावन के लिए मेहंदी डिजाइन
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए खास होता है। अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रखने की सोच रही हैं तो बार हरा रंग पहनने के साथ हाथों में भी सावन स्पेशल मेहंदी डिजाइन। फोटो गैलरी में देखें ऐसे ही लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन वाले हिना पैटर्न, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
24
Image Credit : Pinterest
सुंदर मेहंदी डिजाइन
इस मेहंदी डिजाइन में हाथ के पीछे के हिस्से पर पारंपरिक झूला बनाते हुए मोर दिखाया गया है। कलाई के ऊपरी जाते हुए बेल और बारीक पत्तियों का वर्क सावन वाली वाइब दे रहा है। साथ ही उंगली पर छोटे-छोटे पिकॉक मोटिफ है जो इसे बहुत ही सरल-भरा हुआ लुक देते हैं। आप इसे हरियाली के मौसम में लगाकर हाथों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं।
मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन
दोनों हथेलियों के बीच में सुंदर मंडला आर्ट और झरोखा पैटर्न के कॉम्बिनेशन की मेहंदी है, जो बारीक जाली वर्क और शेडिंग पर आती है। कलाई पर बने कमल के फूल ब्रेसलेट जैसा बैंड लुक देते हैं। यह बहुत ही साफ और भरा हुआ पैटर्न है जो तीज-सावन जैसे मौकों के लिए बेस्ट है।
सावन स्पेशल मेहंदी
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस डिजाइन में कलाई के ऊपरी हिस्से पर कामधेनु गाय की आकृति बनाते हुए सुंदर मंदिरनुमा झरोखा दिया गया है। बीच में लगा आध्यात्मिक ओम खूबसूरत बढ़ा रहा है। साथ ही हथेलियों-उंगलियों पर नीचे की तरफ मोर-कमल के फूलों का भारी फ्यूजन वर्क कमाल लगता है।
34
Image Credit : Pinterest
आसान मेहंदी की डिजाइन
इस पैटर्न में सावन की असल रौनक नजर आती है। यह खासतौर से हाथ के पीछे वाले हिस्से पर लगाई जाती है। कलाई से लेकर हथेली के ऊपरी हिस्से तक सुंदर मोर बना है, जो सावन की हरियाली का प्रतीक है। वहीं, मोर से जुड़ी रस्सियों पर लड़की का चित्र उकेरा गया है। यह चेकदार और जालदार पैटर्न पर है जो हाथों को भरा दिखाएगी।
पिकॉक मेहंदी सिंपल
यह डिजाइन कलाई और हथेली के बीच के हिस्से को कवर करती है। इसमें बड़ा सा मोरी बना हुआ है, किनारों पर बिंदीदार तो उंगलियों पर छोटे-छोटे फूलों का सुंदर मेल है। यह पैटर्न ब्रेसलेट मेहंदी से इंस्पायर्ड हैं जो हटकर और खूबसूरत लुक देगा।
ये भी पढ़ें- Tennis Bracelet Designs: रोजाना से पार्टी तक चार चांद लगाएंगे 6 फैंसी टेनिस ब्रेसलेट
मॉडर्न राजस्थानी मेहंदी
पारंपरिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए राजस्थानी मेहंदी बेस्ट रहती है। इसमें सुंदर सा मंडला डिजाइन बना है, जो राजस्थानी मोर शैली से इंस्पायर्ड हैं। इस मंडला के चारो तरफ छोटी-छोटी घुमावदार रेखाएं भी हैं। कलाई पर चौड़ा ब्रेसलेट हैं जिसमें कमल के फूल बने हैं। यह बहुत ही खूबसूरत और यूनिक डिजाइन है।
44
Image Credit : Pinterest
शिव शक्ति मेहंदी
इस डिजाइन में सावन के महीने में शिव और शक्ति की कृपा को दर्शाते हुए हथेलियों पर चित्र उकेरा है। भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है तो कलाइयों के पास देवी पार्वती के प्रतीक जैसे कमल और पुष्प का सुंदर पैटर्न है। अगर आप मेहंदी लगाना जानती हैं तो इसे ट्राई करें।
ये भी पढ़ें- प्लाजो-शरारा छोड़ें, मानसून में पहनें ये 5 नायरा कट सूट, 1000 रुपये से कम में एलिगेंट लुक
यूनिक मेहंदी डिजाइन फोटो
इस हिना पैटर्न में भगवान शिव और देवी पार्वती के अर्धनारीश्वर रूप को बहुत ही सुंदर तरीके से दिखाया गया है। हथेली के एक हिस्से में भगवान शिव तो दूसरे में मां पार्वती का मुख है। कलाई पर फूलों और पत्तियों की डिजाइन कमाल लगता है। मेहंदी लगाना जानती हैं तो इसे खुद ट्राई करें या फिर मेहंदी आर्टिस्ट से लगवाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.