July 19, 2026

चेहरे पर उदासी, थकान और ढलती उम्र... सलमान खान का नया वीडियो देख फैंस हुए परेशान, हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता

चेहरे पर उदासी, थकान और ढलती उम्र... सलमान खान का नया वीडियो देख फैंस हुए परेशान, हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता

Salman Khan Look Old: सलमान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक्टर उदास, थके हुए और उनकी बढ़ती हुई उम्र साफ झलकती हुई दिखाई दी. एक्टर को इस तरह देख उनके फैंस चिंतित हो गए हैं.

Salman Khan Look Old: सलमान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक्टर उदास, थके हुए और उनकी बढ़ती हुई उम्र साफ झलकती हुई दिखाई दी. एक्टर को इस तरह देख उनके फैंस चिंतित हो गए हैं.

author-image

New Update

Salman Khan (10)

Photograph: (@moronhumor/x)

Salman Khan Look Old: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में एक्टर ने अपने सभी बाल कटा दिए थे. जिसके बाद से वह अपने सिर पर टोपी लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी कि सलमान ने अपने बालों को अचानक क्यों कटा दिया. इसी बीच सलमान खान के एक और वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. इस बार लोगों का ध्यान उनकी हेल्थ पर गया क्योंकि वायरल वीडियो में उनके चेहरे की थकान, बढ़ती उम्र साफ नजर आई. इतना ही नहीं वह बहुत दुबले दिखाई दिए. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. 

मुंबई के एक इवेंट से आया सलमान का  वीडियो

बताया जा रहा है कि सलमान खान बीते दिन 18 जुलाई को मुंबई के स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस पहुंचे थे. यहां उन्होंने अथॉरिटी के एडवांस्ड डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का इनॉगरेशन किया. हालांकि, इवेंट से ज्यादा सलमान के बदले हुए लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. सलमान खान के इस लुक को देखकर फैंस हैरान हैं. वीडियो में कई लोगों को उनका चेहरा पहले के मुकाबले ज्यादा थका हुआ था. साथ ही उनकी ढलती हुई उम्र में साफ नजर आई.

सलमान को लेकर फैंस हुए परेशान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद कई फैंस ने सलमान खान की हेल्थ को लेकर चिंता जताई  है. कई लोगों का कहना है कि सलमान पहले के मुकाबले काफी थके हुए और उम्रदराज नजर आ रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने कहा कि वह काफी दुबले-पतले हो गए हैं. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उनके चेहरे की झुर्रियों का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या उनकी तबीयत ठीक है.

हाल ही में हेयरकट वाला वीडियो भी हुआ था वायरल

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान का लुक सुर्खियों में आया हो. कुछ दिन पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था. जिसमें एक्टर गंजे नजर आए थे. उस समय भी उनके बदले हुए अंदाज को लेकर कई तरह की बातें हुई थीं.वहीं,  अब मुंबई के इस इवेंट से सामने आए नए वीडियो ने एक बार फिर फैंस के बीच उनकी फिटनेस और हेल्थ को लेकर बहस छेड़ दी है. हालांकि, एक्टर लगातार इवेंट और पब्लिक में दिखाई देते है और अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को भी निभा रहे हैं. 

Is everything ok with Salman Khan and his health ..? 😳😳 pic.twitter.com/dSSPmz0OCX

— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) July 19, 2026

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं सलमान खान?

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. शुरुआत में इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था लेकिन राजनैतिक विवाद के चलते इसका नाम बदल दिया गया था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म की स्टोरी गलवान घाटी की रियल घटना से इंस्पायर है. जिसके बाद फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला किया गया. साथ ही, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्टोरी में भी कुछ बदलाव किए गए हैं और कई हिस्सों की दोबारा शूटिंग की गई. 

मातृभूमि 2027 में हो सकती है रिलीज

बताते चलें कि मातृभूमि को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले और अपूर्व लाखिया ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ अपूर्व लाखिया ने डायरेक्शन का काम भी किया है. फिल्म में सलमान खान सेना के कर्नल का किरदार निभाते नजर आएंगे. उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी फीमेल लीड में दिखाई देंगी. फिलहाल फिल्म की ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की गई है. इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकती है लेकिन अब कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फिल्म अगले साल 2027 को रिलीज हो सकती है.

ये भी पढ़ें: लेटेंट 2 में मर्दों पर विवादित कमेंट करने पर जॉब से सस्पेंड हुईं साक्षी झा? कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आए समय रैना

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें