जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, नदी के तेज बहाव में बह गईं कई गाड़ियां; अलर्ट जारी
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लगातार हो रही भारी बारिश के बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नदिया उफान हैं जिसके चलते पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लगातार हो रही भारी बारिश के बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नदिया उफान हैं जिसके चलते पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/19/rajouri-flood-2026-07-19-08-35-22.jpg)
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, नदी की तेज धारा में बह गईं कई गाड़िया; अलर्ट जारी Photograph: (ANI)
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. राजौरी में भी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश के चलते राजौरी जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. जिले की सभी नदियां उफान पर हैं. निचले इलाकों में पानी भर गए हैं. इसके साथ ही भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है. जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.
राजौरी में उफान पर धरहल नदी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ आ गई है. धरहल नदी उफान पर है. जिसके चलते नदी का पानी न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में भर गया है. जिसके चलते कई गाड़ियां बह गई हैं. इलाके की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई हैं. पार्किंग एरिया में बाढ़ का पानी घुसने से बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां डूब गईं. जबकि कई गाड़ियां पानी के बहाव के साथ बह गई हैं.
#WATCH | J&K | Continuous heavy rainfall has triggered a flood-like situation across Rajouri district. Water has inundated several low-lying areas, causing disruption to normal life and raising concerns among residents.
The District Administration has urged people to avoid… pic.twitter.com/iMvFYtvNqk
— ANI (@ANI) July 19, 2026
नदी की धारा के साथ बह गईं दर्जनों गाड़ियां
राजौरी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. इस बीच रविवार सुबह अचानक से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है. करीब 200 से 250 गाड़ियां गायब हो गई हैं. ये घटना सुबह करीब 3 बजे हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजौरी बस स्टैंड का तो कोई नामो-निशान तक नहीं बचा है.
#WATCH | J&K | Another local resident says, "There has been significant damage—approximately 200 to 250 cars are missing. This happened around 3 AM... There is absolutely no trace left of the bus stand..." https://t.co/qTvIkd7xBcpic.twitter.com/aeMDiHv01t
— ANI (@ANI) July 19, 2026
बस स्टैंड पर खड़ी थीं 300-400 गाड़ियां
स्थानी लोगों का कहना है कि बाढ़ आने से पहले राजौरी बस स्टैंड पर 300 से 400 गाड़ियां खड़ी थी. जो रात में अचानक आई बाढ़ में बह गईं. ऐसे में स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि जो गाड़ियां यहां बची हुई हैं उन्हें जेसीबी या क्रेन की मदद से निकाल लिया जाए. लोगों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बारिश लगातार हो रही है. जिसके चलते मुश्किल बढ़ती जा रही है.
#WATCH | J&K | Another local resident says, "At least 300-400 vehicles were parked here before the flood struck, and all of them were washed away overnight... We earnestly request the administration to send JCBs or cranes to retrieve at least the vehicles that are here. We… https://t.co/qTvIkd7xBcpic.twitter.com/dKNnxh91TU
— ANI (@ANI) July 19, 2026
भारी बारिश के बाद बाजारों में भरा पानी
राजौरी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाजारों में पानी भर गया है. जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. कई इलाकों में नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है. जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है. दुकानों और घरों में पानी भर गया है. लोगों को पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार, हरियाणा, राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां कैसा रहेगा मौसम?
प्रशासन ने की लोगों से ये अपील
ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से बेवजह यात्रा न करने की अपील की है. जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे नदियों, नालों और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों से दूर रहें. इसके साथ ही नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. भारी बारिश के चलते जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है. जिससे खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों की मानें तो पानी के साथ सबकुछ बह गया और एक महिला भी लापता बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर भारी बारिश के चलते उफान पर नदी-नाले, मंडराया बाढ़ का खतरा, राजौरी में बंद किए गए स्कूल