July 18, 2026

ओवर टाइम भुगतान घोटाला : आबकारी के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार - Haribhoomi

ओवर टाइम भुगतान घोटाला : आबकारी के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को EOW और ACB ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन की रिमांड मिली है।

Arunpati Tripathi arrested in the overtime payment scam

ओवरटाइम भुगतान घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

  • Published: 18 Jul 2026, 06:30 PM IST
  • Last Updated: 18 Jul 2026, 06:30 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएसएमसीएल में ओवर टाइम घोटाले के मामले में अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें ईओडब्ल्यू और एसीबी ने 20 जुलाई तक की रिमांड पर लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में सीएसएमसीएल ओवर टाइम भुगतान घोटाला मामले में पंजीबद्ध अपराध कमांक- 44/2024, धारा -7 (बी), 8 भ्र.नि.अधि. 1988 यथासंशोधित भ्र.नि. (संशोधन) अधिनियम 2018 एवं धारा 467, 468, 471, 120बी, भादवि0 के प्रकरण में तत्कालीन प्रबंध संचालक अरूणपति त्रिपाठी को दिनांक 17.07. 2026 को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध भुगतान कर कमीशन का खेल
प्रवर्तन निदेशालय क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के अधिकारियों द्वारा 29.11.2023 को तीन व्यक्तियों से नगद 28.80 लाख रूपये जप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु छ०ग० शासन को सूचना प्रेषित की गई थी। जिसके आधार पर ब्यूरो में प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया था। विवेचना में पाया गया कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के मध्य कर्मचारियों के ओवर टाईम, चार अतिरिक्त दिवस, बोनस एवं सर्विस चार्ज के नाम पर मैन पावर एजेंसियों को 172 करोड़ रूपये से अधिक राशि का अवैध भुगतान कर उसका बड़ा हिस्सा नगद कमीशन के रूप में सिंडिकेट द्वारा अर्जित की गई है। प्रकरण में पूर्व में 12 आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।

पेश किया गया कोर्ट में
गिरफ्तार आरोपी अरूणपति त्रिपाठी को 18.07.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 20.07.2026 तक पुलिस रिमाण्ड प्राप्त की गई है। पूछताछ के दौरान और भी महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त होने की संभावना है प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)