Scindia School 129th Foundation Day: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित ऐतिहासिक सिंधिया स्कूल में 129वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरा, प्रतिभा और आधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार से जुड़े मॉडल व कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और Sarvam AI के सह-संस्थापक डॉ. विवेक राघवन शामिल हुए। डॉ. राघवन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने समाजोपयोगी वैज्ञानिक मॉडल, कंप्यूटर के इतिहास और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। ग्वालियर दुर्ग पर पाए जाने वाले गिद्धों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विद्यार्थियों को दी सीख
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विद्यार्थियों से कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में नई सोच विकसित करना और सवाल पूछना बेहद जरूरी है। तकनीक का इस्तेमाल किस तरह किया जाता है, यह तय करता है कि वह व्यक्ति को आलसी बनाएगी या उसकी क्षमता बढ़ाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल ड्रोन देखने के बजाय ड्रोन बनाने वाला बनने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया के एल्गोरिदम को अपनी सोच पर हावी नहीं होने देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के साथ अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है।
सिंधिया ने स्कूल की ऐतिहासिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि संस्कार, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का समन्वय इसकी पहचान है। उन्होंने डॉ. विवेक राघवन के चिप डिजाइनिंग, आधार, चंद्रयान और भारतीय भाषाओं में तकनीक को सुलभ बनाने से जुड़े योगदान की भी सराहना की।
भारत को AI में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
Sarvam AI के सह-संस्थापक डॉ. विवेक राघवन ने कहा कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी तकनीक विकसित करनी होगी। दूसरे देशों की तकनीक पर ज्यादा निर्भरता भारत को डिजिटल कॉलोनी बना सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल AI के क्षेत्र में भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं और युवाओं के पास विश्वस्तरीय AI मॉडल विकसित करने का अवसर है।
डॉ. राघवन के मुताबिक, AI शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और शासन जैसी व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव ला सकता है। भारतीय भाषाओं में तकनीक उपलब्ध होने से बच्चों को व्यक्तिगत शिक्षक जैसी सुविधा और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। उन्होंने डेटा सुरक्षा, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और भरोसेमंद AI विकसित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने युवाओं से लगातार नई स्किल सीखने की अपील करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल कोई पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
विरासत के साथ भविष्य की तकनीक पर मंथन
सिंधिया स्कूल का 129वां स्थापना दिवस समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता के साथ AI के भविष्य पर चर्चा का अवसर भी बना। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को तकनीक का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आने का संदेश दिया। समारोह का मुख्य संदेश रहा कि बदलती तकनीक के दौर में युवाओं को केवल AI का इस्तेमाल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नई तकनीक और AI मॉडल विकसित करने की दिशा में भी काम करना चाहिए।
129 Years of Legacy, Learning and Leadership.
On The Scindia School’s 129th Foundation Day, I reflected on my great-grandfather Maharaja Madho Rao Scindia’s vision and our responsibility to prepare young minds for a changing world.
My advice to all the students is simple: In the age of AI, don’t just seek answers. Ask better questions. Think independently. Build solutions.
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 24, 2026
Gwalior, Madhya Pradesh: On the occasion of the 129th Foundation Day of The Scindia School, Union Minister Jyotiraditya Scindia says, "Their curiosities, their convictions, their particular way of looking at things. Over the years, these individuals, individual worlds have found expression in fields as varied as science, scholarship, public life, art, and enterprise. Yet, every so often, a light emerges that seems to gather within it something of the spirit of the fort herself..."
— IANS (@ians_india) October 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
उत्तर प्रदेश में गायों की मौत के मामले में गौशाला प्रबंधक गिरफ्तार
अपराधी कितना भी ‘डीपफेक’ का आवरण ओढ़ ले, उसे खोज निकालेंगे : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
पाकिस्तान : अजरबैजान की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायाधीश पर रिश्वत लेने का आरोप
कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ रुपये पर
संजय राउत ने एआई की मदद से ऑडियो क्लिप तैयार की, राहुल गांधी के इशारे पर काम कर रहे: भाजपा
ईरान से खतरे के कारण पश्चिम एशिया के चार दूतावासों में कर्मचारियों की संख्या घटा रहा अमेरिका