October 23, 2026

छोटी सी उम्र, मिनी बाइक और सड़क पर गजब का कॉन्फिडेंस, वीडियो देख लोग बोले- बनारस का बादशाह

छोटी सी उम्र, मिनी बाइक और सड़क पर गजब का कॉन्फिडेंस, वीडियो देख लोग बोले- बनारस का बादशाह

गलियों में बच्चे ने दौड़ाई बाइक Image Credit source: Instagram/ banarasi.thag

वाराणसी का नाम सुनते ही यहां की तंग गलियां, अलग अंदाज और मजेदार किस्से याद आने लगते हैं. बनारस के लोगों का बात करने का तरीका हो या उनका बेफिक्र अंदाज, हर चीज में कुछ न कुछ खास देखने को मिल जाता है. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और बच्चे की सेफ्टी को लेकर परेशान भी. वीडियो में एक छोटा बच्चा मिनी बाइक लेकर शहर की बिजी सड़क पर निकलता नजर आ रहा है.

दरअसल, इंस्टाग्राम पर @Banarasi.thag नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. क्लिप की शुरुआत एक चौराहे से होती है, जहां एक बच्चा छोटी सी बाइक चलाता दिखाई देता है. पहली नजर में बाइक किसी खिलौने जैसी लग सकती है, लेकिन बच्चा उसे लेकर सड़क पर आगे बढ़ता है तो नजारा थोड़ा अलग हो जाता है. आसपास दूसरी गाड़ियां भी चल रही हैं और बच्चा उन्हीं के बीच अपनी बाइक लेकर आगे निकलता दिखाई देता है. बच्चे की उम्र कितनी है, इसकी जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है. हालांकि, उसके छोटे कद को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि वह 10 साल से भी कम उम्र का हो सकता है. इतनी कम उम्र में बच्चे को मिनी बाइक चलाते देख लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं.

छोटे बच्चे का बड़ा स्वैग

वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स बच्चे को देखकर अपनी तुलना उससे करने लगता है. वह कहता है कि जब वह उस उम्र का था, तब उसे साइकिल चलाना भी ठीक से नहीं आता था, लेकिन यहां तो बच्चा बाइक लेकर सड़क पर घूम रहा है. उसकी यह प्रतिक्रिया सुनकर वीडियो और भी दिलचस्प लगने लगता है.

इसके बाद कैमरा बच्चे की तरफ ही रहता है. बच्चा ट्रैफिक के बीच बाइक चलाते हुए आगे बढ़ता दिखाई देता है. कुछ जगहों पर वह दूसरी गाड़ियों से आगे निकलता भी नजर आता है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग उसके कॉन्फिडेंस पर हैरानी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अखबार में पढ़ी एक खबर और खुल गई किस्मत, मामूली समझे जाने वाले Pokemon कार्ड्स की करोड़ों में लगी बोली

हालांकि, सड़क पर दूसरे वाहनों के बीच इस तरह बाइक चलाना किसी छोटे बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है. जरा सी चूक से बड़ा हादसा भी हो सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में बनारस के अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि वाराणसी की सड़कों पर चलना हर किसी के बस की बात नहीं है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button