October 22, 2026

पहले कार की छत पर लिटाकर घुमाया, फिर कुचलकर उतारा मौत के घाट; कानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या

पहले कार की छत पर लिटाकर घुमाया, फिर कुचलकर उतारा मौत के घाट; कानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या

Kanpur Murder: कानपुर के हनुमंत विहार में एक युवक की कार से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पहले कार की छत पर लिटाकर डेढ़ किमी तक घुमाया उसके बाद उसकी कुचलकर हत्या कर दी गई.

Google Search

Kanpur Murder: कानपुर के हनुमंत विहार में एक युवक की कार से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पहले कार की छत पर लिटाकर डेढ़ किमी तक घुमाया उसके बाद उसकी कुचलकर हत्या कर दी गई.

author-image

New Update

Kanpur Brutal Murder

कानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या Photograph: (IANS/Social Media)

Kanpur Murder: कानपुर के हनुमंत विहार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पुरानी रंजिश में एक युवक की बेरहमी से कार से कुचलकर हत्या कर दी गई. हत्या से पहले आरोपियों ने युवक को कार की छत पर लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घुमाया उसके बाद उसकी कुचलकर हत्या कर दी गई.

दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था युवक

बताया जा रहा है कि युवक दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने उसे कार से टक्कर मार दी, जिससे युवक जमीन पर गिरा दिया. उसके बाद उसके दोनों हाथ कार की खिड़कियों में फंसाकर लॉक कर दिए और छत पर लिटाकर डेढ़ किमी तक तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई. उसके बाद युवक को सड़क पर फेंककर कार से कुचल दिया गया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने किया हंगामा

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. पुलिस की ओर से हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है.

सोमवार को हुआ था विवाद

हनुमंत विहार के अर्रा रोड निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया एक कंपनी में सेल्समैन थे. परिवार में पत्नी रीना, बेटियां और एक बेटा हैं. उनके पिता राम शंकर सिंह के मुताबिक, सोमवार को बीरू का खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी राजवीर और मेवालाल से विवाद हुआ था. परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात मेला देखकर लौटते समय मेवालाल ने कार से बीरू को पीछे से टक्कर मार दी. सड़क पर गिरने के बाद राजवीर और कार में मौजूद अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद बीरू को कार की छत पर लिटाकर उसके दोनों हाथ खिड़कियों के शीशों में फंसा दिए गए.

डेढ़ किलोमीटर तक कार दौड़ाने का आरोप

आरोप है कि हमलावर बीरू को कार की छत पर फंसाकर गलियों से होते हुए राजेंद्र नगर तक ले गए. वहां अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास उसे नीचे फेंक दिया और फिर कार से कुचलकर फरार हो गए. रास्ते से गुजर रहे देवेंद्र सिंह चौहान ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन बीरू को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें एलएलआर अस्पताल ले जाया गया.

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. दोनों हाथों की अंगुलियां भी बुरी तरह कुचली हुई थीं.

दो दर्जन कैमरों में कैद हुई घटना

घटना से जुड़े हुए करीब दो दर्जन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है. इनमें तेज रफ्तार से दौड़ती कार की छत पर युवक फंसा दिखाई दे रहा है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद शुरुआत में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को टालने की कोशिश की गई.

परिजनों के मुताबिक, थानाध्यक्ष ने पहले कार की टक्कर और छत पर युवक के फंसे होने की बात पर आना-कानी की. इससे नाराज होकर परिजनों ने शव को घर ले आए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया. बाद में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज किया.

ये भी पढ़ें: कानपुर में बसपा नेता को 4 हमलावरों ने मारी थी कई गोलियां, भागते वक्त CCTV में कैद हुए

जहानाबाद में मिली कार और मोबाइल की लोकेशन

परिजन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे. पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल कार मेवालाल की है. कार के नंबर और आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन फतेहपुर जिले के जहानाबाद में मिली है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी: कानपुर में दिवाली की रात 6 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, शरीर से गायब मिले कई अंग