
सेलेब्स का दशहरा सेलिब्रेशन
Celebs Vijayadashami Celebration: दशहरे यानी विजयादशमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई अपने-अपने अंदाज में त्योहार की खुशियां मना रहा है. दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशियां बांटते हैं. फिल्मी सितारे भी इस मौके पर अपने फैंस को याद करना नहीं भूले.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना से लेकर भूमि पेडनेकर तक, कई सितारों ने विजयादशमी के मौके पर अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया के जरिए सितारों ने फैंस के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उनके जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की.
विजय और रश्मिका ने ऐसे मनाया दशहरा
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ये शादी के बाद पहला दशहरा है, जिसे कपल ने काफी खास अंदाज में मनाया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इसमें वो पत्नी रश्मिका के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीरें पोस्ट करके एक्टर ने लिखा- आप सभी प्यारे लोगों को दशहरे की ढेर सारी शुभकामनाएं! अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है. यही प्रकृति का नियम है. देवियों का आशीर्वाद हम सभी की रक्षा करे. आप सभी को ढेर सारा प्यार और बड़ी-सी झप्पी!
काजोल ने भी दी फैंस को बधाई
काजोल ने भी फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी है. एक्ट्रेस ने रेड साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- यहां एटीट्यूड और आभार, दोनों ही नजर आ रहे हैं. आप सभी को दशहरे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
भूमि पेडनेकर ने भी मनाई दशमी
भूमि पेडनेकर ने भी दशमी की पूजा की है और इसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. तस्वीर में एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और माता का आशीर्वाद ले रही हैं. कैप्शन में भूमि ने लिखा- ‘विजय दशमी की शुभकामनाएं.’ इसके अलावा हिमांशी खुराना मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. उन्होंने मा दुर्गा के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं और कैप्शन में फैंस को दशमी की बधाई भी दी.
मिथिला पालकर ने भी दी फैंस को शुभकामनाएं
एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने फैंस को तस्वीरें पोस्ट कर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने साड़ी में कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा है- दशहरा, विजयादशमी, दशहरा और बिजोया दशमी की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं! हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होती है, इस बात को हमेशा याद रखें.
बता दें कि इससे पहले दुर्गा पूजा में भी कई सितारे शामिल हुए थे. आलिया भट्ट ने भी अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमे उनके लुक की खूब तारीफ हुई थी.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More