October 20, 2026

‘रामायणम्’ की रिलीज से पहले यश ने फैंस से की खास रिक्वेस्ट, बोले- छोटी-छोटी गलतियां न निकालें

‘रामायणम्’ में रावण बने यश ने फिल्म के VFX पर हो रही चर्चा के बीच फैंस से खुले मन से फिल्म देखने की अपील की। जानिए उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा और भारतीय सिनेमा को लेकर क्या कहा।

4000 करोड़ के बजट में बनी ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। टेलर को देखकर विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर चर्चा हो रहे है। इसी बीच फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने फैंस से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने से पहले या देखते समय छोटी-छोटी तकनीकी कमियां तलाशने के बजाय इसे खुले मन से देखना चाहिए। यश ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के प्रयासों का सपोर्ट करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेबल पर ले जाने की ऐसी कोशिशों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। यश ने यह बात 19 अक्टूबर को हैदराबाद में आयोजित फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान कही।

VFX की कमियां निकालने के बजाय खुले मन से देखें फिल्म

यश ने दर्शकों से कहा कि अगर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया भर में अपनी पहचान मजबूत करनी है, तो बड़े स्तर पर कहानी कहने की कोशिशों को मौका देना होगा। उन्होंने खास तौर पर VFX की छोटी-छोटी कमियों पर ध्यान केंद्रित न करने की अपील की। यश ने चेताया कि अगर ऐसे जुनून के साथ काम करने वाले लोगों को समर्थन नहीं मिला, तो इस तरह की प्रोजेक्ट के लिए फिर कई साल इंतजार करना पड़ सकता है। यश ने यह भी कहा कि नमित मल्होत्रा आलोचनाओं और सुझावों को सुनते हैं और फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने फैंस और अलग-अलग भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि अगर उन्हें फिल्म पसंद आती है, तो वे एकजुट होकर इसे दुनिया के सामने पेश करें।

नमित मल्होत्रा की तारीफ में क्या बोले यश?

यश ने नमित मल्होत्रा के काम और उनके विजन की तारीफ की। उन्होंने बताया कि नमित अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अपना कारोबार आराम से चला रहे थे, लेकिन उनकी इच्छा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ बड़ा करने की थी। यश के मुताबिक, नमित चाहते हैं कि भारतीय सिनेमा को भी दुनिया में वैसी पहचान मिले, जैसी बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रोजेक्ट्स को मिलती है।

Scroll to load tweet…

‘रामायणम्’ के VFX पर क्यों हो रही है चर्चा?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायणम्’ बड़े बजट की पौराणिक फिल्म है। इसके विजुअल्स और VFX को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। कुछ दर्शक फिल्म के भव्य पैमाने को लेकर उत्साहित हैं, जबकि कुछ ने सामने आए दृश्यों की तकनीकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

और पढ़ें: ‘रामायणम्’ के इंटरनेशनल प्रोमो में राम को बताया इंसान, Video देखें रावण का सच

कब रिलीज होगी ‘रामायणम्’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायणम्’ दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के पहले भाग की दुनिया भर में रिलीज 5 नवंबर 2026 तय बताई गई है, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने की योजना है।

और पढ़ें: Ramayana: पहले दिन कितनी कमाई करेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? क्या बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड