July 17, 2026

ठाणे: अंबरनाथ नगर परिषद में कबीर गायकवाड़ को मिली नई जिम्मेदारी, पिछड़े वर्ग के विकास पर रहेगा फोकस| Navbharat Live

ठाणे: अंबरनाथ नगर परिषद में कबीर गायकवाड़ को मिली नई जिम्मेदारी, पिछड़े वर्ग के विकास पर रहेगा फोकस

  • Written By:

    आलोक उमाकृष्ण

Updated On: Jul 17, 2026 | 06:23 PM IST

विज्ञापन

सार

Ambarnath Nagar Parishad की पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति पद पर पार्षद कबीर गायकवाड़ निर्विरोध चुने गए। उन्होंने जनकल्याण, पारदर्शिता और पिछड़े वर्ग के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Ambarnath Nagar Parishad Kabir Gaikwad Backward Class Committee Chairman

कबीर गायकवाड़ पिछड़ा वर्ग समिति के नये चेयरमैन (फोटो नवभारत)

विस्तार

Ambarnath Nagar Parishad Kabir Gaikwad: अंबरनाथ विकास आघाड़ी के पार्षद कबीर नरेश गायकवाड़ को अंबरनाथ नगर परिषद की पिछड़ा वर्ग समिति का निर्विरोध सभापति चुना गया है. शुक्रवार की दोपहर नपा के सभागृह में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी. इससे पहले अंबरनाथ नगर परिषद की अन्य विविध 6 विषय समितियों के सभापति के चुनाव 13 जुलाई को निर्विरोध हो चुके है. जबकि नपा का पिछड़ा वर्ग समिति का चुनाव होना बाकी था.

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर अंतिम निर्णय लेते हुए कबीर गायकवाड़ को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान आघाड़ी के वरिष्ठ पार्षद प्रदीप पाटिल ने महत्वपूर्ण सुझाव रखा, जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक किसन कथोरे, विधायक बालाजी किणीकर तथा गठबंधन के प्रमुख नेता अभिजीत करंजुले और रविंद्र करंजुले के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

सभी नेताओं की सहमति के बाद कबीर गायकवाड़ के नाम पर अंतिम मुहर लगी। गायकवाड़ ने कहा कि वे समिति के माध्यम से पिछड़े वर्ग के नागरिकों के कल्याण, विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ेः- बुलेट ट्रेन परियोजना: सिग्नलिंग बदलाव से भारत-जापान सहयोग पर असर की आशंका, पूर्व जापानी सलाहकार ने उठाए सवाल

कबीर गायकवाड़ ने जताई जनकल्याण की प्रतिबद्धता

नगरपालिका की अध्यक्ष एवं चुनाव प्रक्रिया की पीठासीन अधिकारी तेजश्री करंजुले ने सदन में कबीर गायकवाड़ को आधिकारिक रूप से पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का सभापति निर्वाचित घोषित किया। घोषणा के बाद सदन में उनका स्वागत किया गया। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित सभापति कबीर गायकवाड़ ने कहा कि वे समिति के माध्यम से अपने वार्ड के साथ-साथ पूरे शहर के पिछड़े वर्ग के नागरिकों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।

Follow Navbharatlive whatsapp