October 16, 2026

कुरुक्षेत्र के होटल में प्रॉपर्टी डीलर की मौत: नाम से बुक किया रूम, बेड पर मिला शव; पत्नी से कहा था- लंच करने जा रहा हूं, लेट आउंगा, - Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में पिहोवा के एक होटल में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर होटल के कमरा नंबर-103 में रुका था। अचानक यहां उसकी तबीयत बिगड़ने और बेचैनी होने लगी। तबीयत खराब होने पर प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल तक पहुंचाया ग

.

मृतक की पहचान दीपक कुमार (49) निवासी पिहोवा के रूप में हुई। पता चलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाकर सैंपल इकट्‌ठा करवाए। दीपक अपने पीछे पत्नी, बेटे और बेटी को छोड़ गए। उनका बेटा कनाडा में रहता है।

होटल में जांच करने के लिए पहुंची थाना सदर पिहोवा पुलिस।

होटल में जांच करने के लिए पहुंची थाना सदर पिहोवा पुलिस।

पत्नी से कहा था- लंच करने जा रहा हूं

परिवार और पुलिस के अनुसार, दीपक कल 15 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी को होटल में लंच करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने लौटने में थोड़ी देर होने की बात कही थी। इसी रात दीपक का दोस्त उनके घर पहुंचा, जिसने परिवार को दीपक की मौत सूचना दी।

बेड पर पड़ा मिला शव

पता चलते ही दीपक की पत्नी अपने परिवार के साथ होटल पहुंची। यहां दीपक बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था। परिवार ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीपक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाते पुलिसकर्मी। पुलिस ने पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

दीपक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाते पुलिसकर्मी। पुलिस ने पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

19 साल से चल रही थी हार्ट की दवा

दीपक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दीपक को करीब 19 साल से हार्ट संबंधी परेशानी थी। जिसकी नियमित दवा चल रही थी। उनको दीपक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। उनको किसी पर कोई नहीं है। साथ ही किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवानी है।

उधर, SHO थाना सदर पिहोवा DSP रोहित कुमार ने कहा कि उपरोक्त बयान उनकी पत्नी ने पुलिस को दिए। इसी आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लंच पर गए तो कमरा क्यों किया बुक

पुलिस जांच कर रही है कि दीपक होटल में लंच करने की बात कहकर निकले, तो उन्होंने कमरा बुक क्यों किया। पुलिस को उनके साथ होटल के कमरे में किसी के रुकने की आशंका है। इसके लिए पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को होटल के कमरे से कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है।