July 17, 2026

विराट कोहली या जो रूट नहीं.... ये भारतीय है सबसे बड़ा चेज मास्टर, क्रिकेट फैंस को जरूर पता होना चाहिए नाम

विराट कोहली या जो रूट नहीं.... ये भारतीय है सबसे बड़ा चेज मास्टर, क्रिकेट फैंस को जरूर पता होना चाहिए नाम

Highest average in successful ODI chases: क्या आपको मालूम है कि सफल रनचेज में सबसे अधिक औसत से रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है? जो रूट नंबर-2 और विराट कोहली तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

Highest average in successful ODI chases: क्या आपको मालूम है कि सफल रनचेज में सबसे अधिक औसत से रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है? जो रूट नंबर-2 और विराट कोहली तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

author-image

New Update

Highest average in successful ODI chases joe root is on number 2 virat kohli third know who is the number 1

जो रूट विराट कोहली Photograph: (Image Source: AFP)

Highest Average In Successful ODI Chases: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में जो रूट ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने नाबाद 99 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ जो रूट ने रन चेज में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. रूट चेजिंग के दौरान सबसे अधिक औसत से 2000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वह इस मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि इस लिस्ट टॉप पर कौन है...

जो रूट का औसत विराट कोहली से बेहतर

भारत के साथ खेले गए दूसरे वनडे मैच में जो रूट ने शानदार प्रदर्शन किया. चेज करते हुए उन्होंने 99 रनों की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड की जीत मे अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ सफल रन चेज में सबसे अधिक औसत (कम से कम 2000 रन) रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. जी हां, रूट ने वनडे क्रिकेट में सफल चेज के दौरान 91.59 के औसत से रन बनाए हैं, तो वहीं विराट कोहली ने सफल रन चेज में 89.07 के औसत से रन बनाए हैं.

एमएस धोनी हैं नंबर-1

अब अगर वनडे क्रिकेट में सफल रन चेज में सबसे अधिक औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो इस लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का नाम नंबर-1 पर आता है. धोनी ने ODI में सफल चेज़ (2000+ रन) में सबसे अधिक औसत
102.71 से रन बनाए हैं. वहीं, इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स 82.77 के औसत से और माइकल क्लार्क ने 73.86 के औसत से रन बनाए हैं.

हालांकि, अगर ऑलओवर देखा जाए, तो वनडे फॉर्मेट में चेज करते हुए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन ने 8720 रन बनाए हैं. हालांकि, इसमें वो सभी मैचों के रन हैं, जो भारत ने जीते और हारे.

99* रन बनाकर लौटे जो रूट

Everything you need to know about Joe Root, in one sentence ❤️

— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2026

कार्डफि में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के दिए 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने एक मैच जिताऊ पारी खेली. वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए, जब उनकी टीम मुश्किल में थी, क्योंकि दोनों ओपनर्स 8/2 के स्कोर पर आउट हो गए थे. वहां, जो रूट ने क्रीज पर टिकने का फैसला किया, एक छोर से विकेट गिरे, लेकिन रूट ने अपना गेम नहीं बदला और वह मैदान पर डटे रहे. आखिर में जो रूट 133 गेंद पर 99 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.

जो रूट की पारी की जमकर की तारीफ

जो रूट ने इतनी अच्छी पारी खेली की मैच खत्म होने के बाद खुद भारतीय कप्तान भी उनकी तारीफ करते नजर आए. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की पारी की तारीफ करते हुए शुभमन गिल ने कहा, "240 रन... हमें हमेशा पता था कि अगर हमारे पास 300 रन होते और रन रेट 5.5-6 के आस-पास होता, तो शायद हम उनसे कोई गलत शॉट लगवा सकते थे. लेकिन 4.5-5 रन प्रति ओवर के हिसाब से, वह ऐसे स्कोर का पीछा करने में माहिर हैं. हम उनसे कोई गलत शॉट नहीं करवा पाए."

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की संन्यास की खबरों पर लगा फुल स्टॉप! खुद कोच ने हिटमैन को लेकर दिया बयान, क्लीयर कर दी सारी बात

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें