October 14, 2026

सीकर में सांड के हमले में रेस्टोरेंट संचालक की मौत: लंग्स बाहर आया; स्कूटी से घर जा रहा था, मौके पर हुई मौत - Sikar News

सीकर में सांड के हमले में रेस्टोरेंट संचालक की मौत:लंग्स बाहर आया; स्कूटी से घर जा रहा था, मौके पर हुई मौत

सीकर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक जितेश (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

मृतक जितेश (फाइल फोटो)

सीकर शहर में सांड के हमले में रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। संचालक अपने रेस्टोरेंट से घर जा रहा था। सांड का हमला इतना खतरनाक था कि जितेश का लंग्स बाहर आ गया।

उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड पर G5 के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ।

SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- जयपुर-झुंझुनूं बाइपास पर रेस्टोरेंट चलाने वाला जितेश (27) पुत्र रामदेव अपने रेस्टोरेंट से मंगलवार रात करीब 11 बजे आजाद नगर स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से सांड आया। सांड ने जितेश पर हमला किया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं मृतक के पिता रामदेव विदेश में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वे बुधवार को सीकर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में अंतिम संस्कार होगा।

5 साल में 12 लोगों की मौत

बता दें कि शहर में पिछले 5 साल में सांड-गोवंश के हमले में करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद इन्हें शहर से दूर ले जाने के लिए नगर परिषद कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।

यह खबर भी पढ़ें…

सांड के हमले में 2 की मौत:ANM को उठाकर पटका, युवक के सीने के आर-पार हुआ सींग

सीकर जिले में सांड के हमले में ANM और एक युवक की मौत हो गई। एएनएम अपने पीहर जा रही थी। गांव के बस स्टैंड पर उतरने के बाद अपनी चचेरी बहन के साथ घर की तरफ जा रही थी। घर से करीब 500 मीटर पहले सांडशाला के पास बाहर घूम रहे सांड ने एएनएम को उठाकर पटक दिया था। (पूरी खबर पढ़ें)

.

खबरें और भी हैं...

  • सीकर में दूसरे दिन 19 नामांकन दाखिल: भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार; 16 अक्टूबर तक होंगे नामांकन

    भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार; 16 अक्टूबर तक होंगे नामांकन|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूडीएच मंत्री के बेटे ने निर्दलीय नामांकन भरा: जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी के पास 80 करोड़ की संपत्ति; पाली में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द

    जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी के पास 80 करोड़ की संपत्ति; पाली में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द|श्रीमाधोपुर,Shrimadhopur - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर में हरियाणा का सिंगर मीता बरोदा गिरफ्तार: अपने गाने 'बहू बावली' के प्रमोशन के लिए आया था; राजस्थानी महिला सिंगर से झगड़ा

    अपने गाने 'बहू बावली' के प्रमोशन के लिए आया था; राजस्थानी महिला सिंगर से झगड़ा|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • घर के बाहर बैठी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत: 4 साल के पाेते और 9 महीने की पोती को लगी चोट; दीवार टूटी, ड्राइवर फरार

    0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर