'तामझाम दिखाने वालों के सामने समर्पित कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किया': मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफा पर कांग्रेस बोली- हमें भरोसा है, राजद नेतृत्व उन्हें वापस पार्टी में लाएगा - Patna News
'तामझाम दिखाने वालों के सामने समर्पित कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किया':मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफा पर कांग्रेस बोली- हमें भरोसा है, राजद नेतृत्व उन्हें वापस पार्टी में लाएगा
पटना15 घंटे पहले
कॉपी लिंक
RJD पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार कांग्रेस के सूचना एवं पत्राचार विभाग के प्रभारी असित नाथ तिवारी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों में उनके समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कभी नहीं होनी चाहिए। पार्टी में तामझाम दिखाने वाले लोग अचानक कहीं से आते हैं और उनके सामने समर्पित कार्यकर्ताओं को उपेक्षित कर दिया जाता है।
पार्टी में और अधिक अपमान नहीं सह सकता
गुरुवार को मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि अब पार्टी में और अधिक अपमान नहीं सह सकता। मैंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को सौंप दिया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘जिस पार्टी के लिए सालों तक पूरी निष्ठा से काम किया, उसी पार्टी में आज सम्मान नहीं मिल रहा है।’
मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।
RJD में कोई सम्मान नहीं है- मृत्युंजय तिवारी
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा, ‘RJD में कोई सम्मान नहीं है, इसलिए वहां नहीं रहना है। पार्टी दिशाहीन हो गई है। कोई सुनवाई नहीं है। कुछ लोग इतना पावर लेकर बैठ गए हैं कि टिकट चाहिए, पद चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी पार्टी से कोई डिमांड नहीं की। पार्टी के सबसे बुरे दौरान में लालू जी ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी थी। 80 से 25 सीट पर पार्टी को ले आए, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ऐसे लोग पार्टी के लिए दीमक बन गए हैं। सिद्दिकी साहब से बात हुई है जो भी होगा देखा जाएगा।’
.
खबरें और भी हैं...
पटना पढ़ाई करने आया छात्र बना शराब तस्कर: ट्रेन से शुरू की सप्लाई, शर्ट-अंडरवियर और मिठाई डिब्बे में छिपाकर ला रहा था खेप; गिरफ्तार
1:37
कॉपी लिंक
शेयर
आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: जी. कृष्णैया हत्याकांड में फैसला सुरक्षित, SC बोला- लोक सेवक की हत्या दुर्लभतम अपराध नहीं तो फिर क्या है?
0:45
कॉपी लिंक
शेयर
मृत्युंजय तिवारी से मिले सिद्दीकी,कहा-लालू-राबड़ी से मिलिए: राजद से दिया इस्तीफा, भास्कर से बोले- 25 सीटों पर पार्टी कैसे आई; तेजस्वी दीमकों से घिरे हैं
1:31
कॉपी लिंक
शेयर
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई की उम्मीद: याचिकाकर्ता ने पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई, एविडेंस से टेंपरिंग के मुद्दे पर रखा पक्ष