क्रिकेट के मैदान पर कभी बल्ले और गेंद से कमाल देखने को मिलता है, तो कभी खिलाड़ियों की ऐसी हरकतें चर्चा में आ जाती हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है.
दरअसल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी में 9 से 13 अक्टूबर तक खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. अफगानिस्तान के क्रिकेटर कैस अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को देखकर फैन्स उन्हें ऑस्कर देने तक की बात कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस घटना ने क्रिकेट फैन्स को अफगानिस्तान के ही खिलाड़ी गुलबदीन नायब की याद दिला दी है. दरअसल, वायरल वीडियो में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान कैस अहमद की एक ऐसी हरकत देखने को मिली, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें: 'मेरी इजाजत नहीं ली...', लीग में नाम इस्तेमाल होने पर भड़के शिखर धवन, करेंगे कानूनी कार्रवाई
इस मुकाबले को ड्रॉ होने के लिए महज 10 मिनट बचे थे. इसी दौरान अफगानिस्तानी बल्लेबाज कैस अहमद की एक्टिंग चर्चा का विषय बन गई. कैस अहमद गेंद खेलते ही पैर पकड़ कर मैदान पर लेट गए. उनके मैदान पर लेटते ही अफगानिस्तान टीम के फिजियो भी मैदान पर पहुंच गए.
🏮OSCAR WINNING ACTING BY QAIS AHMAD 🤣 - Only 10 minutes were left for the draw and afganistan batsman started acting 🤯 Litton das and every bangladesh player were laughing 😂 https://t.co/2h9MWdfsKr
— VK (@Aur_vicky) October 13, 2026
ये सब देखकर बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास और अन्य खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. यहां तक कि कमेंटेटर भी हैरान हो गए और हंसते हुए बोले कि ये देखकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप में गुलबदीन नायब की याद आ गई. उनकी इस हरकत को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
हालांकि, इस मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम आसान से जीत लेगी, लेकिन अफगानिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाज कैस अहमद और यामीन अहमजई ने मुकाबले को ड्रॉ करवा लिया.
यह भी पढ़ें: IND vs WI T20: हैदराबाद में लगेगी छक्कों की झड़ी, 300 रन का टूटेगा तिलिस्म?
इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे, जवाब में अफगानिस्तान टीम की पहली पारी 240 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसके बाद बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 372/7 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी.
जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम को 479 रनों का विशाल टारगेट मिला था. लेकिन अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 346/8 का स्कोर बनाकर मैच ड्रॉ करवा दिया.
गुलबदीन नायब की याद क्यों आई?
कैस अहमद की इस एक्टिंग ने फैन्स को साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की उस घटना की याद दिला दी, जब अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब मैदान पर अचानक गिर गए थे.
बांग्लादेश के खिलाफ उस मुकाबले में गुलबदीन की हरकतों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. सोशल मीडिया पर तब भी मीम्स की बाढ़ आ गई थी और उनकी एक्टिंग को लेकर जमकर चर्चा हुई थी.
अब कैस अहमद का वीडियो सामने आने के बाद फैन्स एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की ऐसी हरकतों को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई उन्हें ऑस्कर का दावेदार बता रहा है, तो कोई गुलबदीन नायब से उनकी तुलना कर रहा है.
---- समाप्त ----