October 14, 2026

दिवाली से पहले इस विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने लिया एक्शन | IBC24

Home›Madhya Pradesh›Indore›GOVT Employee Layoffs 2026 News Today: Govt Order to fire More than 6 Patwaris due to Negligence in Duty

GOVT Employee Layoffs 2026 News Today: दिवाली से पहले इस विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने लिया एक्शन

GOVT Employee Layoffs 2026 News Today: दिवाली से पहले इस विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने लिया एक्शन / Image: AI Generated

GOVT Employee Layoffs 2026 News Today: दिवाली से पहले इस विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने लिया एक्शन / Image: AI Generated

Deepak Dilliwar

Published: 14 Oct 2026 | 10:38 amModified: 14 Oct 2026 | 10:39 am

HIGHLIGHTS

  1. इंदौर में 6 और पटवारियों की नौकरी गई
  2. 2,195 अधिकार अभिलेखों का नहीं हुआ निष्पादन
  3. पहले भी 27 पटवारियों पर हुई थी कार्रवाई

इंदौर: GOVT Employee Layoffs 2026 News Today पटवारियों के गले की हड्डी बनी स्वामित्व योजना का कोई ठोस समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। जबकि हाल ही में सरकार और पटवारियों के बीच अहम बैठक हुई थी, जिसमें ये तय किया गया था कि नौकरी से निकाले गए पटवारियों को वापस लिया जाएगा। साथ ही पटवारी फिर से स्वामित्व योजना में काम करेंगे। बावजूद इसके कई पटवारी स्वामित्व योजना के काम में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने 6 और परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले 27 पटवारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया था।

6 पटवारियों को नौकरी से निकालने का आदेश

GOVT Employee Layoffs 2026 News Today मिली जानकारी के अनुसार मामला संवेर तहसील का है, जहां के सकलेंद्र सिंह भदौरिया, अदम्य त्रिपाठी, शैलेश राठौर, रंजीत मंडलोई, संजय कुमार रजक और दीपा गुप्ता को नौकरी से निकालने का आदेश जारी किया गया है। बताया गया कि बर्खास्त किए गए पटवारियों को स्वामित्व योजना के तहत 2195 अधिकार अभिलेखों निष्पादन करना था, लेकिन इन्होंने एक भी अभिलेख का निष्पादन नहीं किया। इसी के चलते 6 पटवारियों के खिलाफ बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया है।

क्या था बर्खास्त किए गए पटवारियों का टारगेट

  • दीपा गुप्ता को 527 अभिलेखों की जिम्मेदारी, एक भी नहीं किया पूरा
  • सकलेंद्र सिंह भदौरिया को 598 अभिलेखों का करना निष्पादन था
  • अदम्य त्रिपाठी को 418 अभिलेखों का लक्ष्य था
  • रंजीत मंडलोई को 259 अभिलेखों का लक्ष्य था
  • शैलेश राठौर को 223 अभिलेखों का करना निष्पादन था
  • संजय कुमार रजक को 170 अभिलेखों का करना निष्पादन था

बता दें अभिलेखों के निष्पादन में लापरवाही को लेकर पहले भी शासन की ओर से इन पटवारियों को समझाइश दी गई थी। बावजूद इसके ये सभी कर्मचारी अपने काम में लापरही बरत रहे थे। अंतत: प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी को नौकरी से निकालने का आदेश जारी किया है।

क्या है स्वामित्व योजना ?

Patwaris dismissed in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में निजी संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों के निःशुल्क पंजीकरण के लिए ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026’ का शुभारंभ किया है। इस पहल के तहत, लगभग 50 लाख निजी संपत्तियों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का वैध दस्तावेजीकरण प्राप्त होगा। यह कदम केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाता है, जिसका लक्ष्य ग्रामीण भारत में संपत्ति विवादों को कम करना और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें

  • गहने खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! नवरात्रि में सोने-चांदी के दाम धड़ाम! आज का रेट जानकर खुशी से झूम उठेंगे 
  • किसानों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात, BJP सरकार ने MSP में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने रुपए मिलेंगे प्रति क्विंटल
  • Today Live Breaking News: नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक 

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

Deepak Dilliwar

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: GOVT Employee Layoffs 2026 News Today: Govt Order to fire More than 6 Patwaris due to Negligence in Duty

Raipur Student Suicide Case : 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी। घर पर फंदे से लटका मिला बच्ची का शव

Raipur Student Suicide Case : 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी। घर पर फंदे से लटका मिला बच्ची का शव

14 Oct 2026 | 12:21 pm

आज कैबिनेट में खुलेगा बोनस का पिटारा? इन कर्मचारियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी!

आज कैबिनेट में खुलेगा बोनस का पिटारा? इन कर्मचारियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी!

14 Oct 2026 | 12:01 pm

नवरात्रि पर अनोखा नजारा, 5,000 से ज्यादा गुड़ियों से सजी Golu प्रदर्शनी, सजावट को देख रह जाएंगे हैरान, जानें क्या है परंपरा

नवरात्रि पर अनोखा नजारा, 5,000 से ज्यादा गुड़ियों से सजी Golu प्रदर्शनी, सजावट को देख रह जाएंगे हैरान, जानें क्या है परंपरा

14 Oct 2026 | 11:55 am

सुबह 6 बजे प्रधान आरक्षक के घर पहुंची लोकायुक्त की टीम, 15 ठिकानों पर की छापेमार कार्रवाई, अंदर मिला करोड़ों का राज!

सुबह 6 बजे प्रधान आरक्षक के घर पहुंची लोकायुक्त की टीम, 15 ठिकानों पर की छापेमार कार्रवाई, अंदर मिला करोड़ों का राज!

14 Oct 2026 | 11:33 am

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कल खाते में आएगा बढ़ा हुआ वेतन, नवरात्रि में ही BJP सरकार ने दे दी बड़ी सौगात

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कल खाते में आएगा बढ़ा हुआ वेतन, नवरात्रि में ही BJP सरकार ने दे दी बड़ी सौगात

14 Oct 2026 | 11:14 am

एम्स में नौकरी और मोटी तनख्वाह! सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

एम्स में नौकरी और मोटी तनख्वाह! सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

14 Oct 2026 | 11:13 am

आज मां कूष्मांडा की पूजा से दूर होंगे संकट? ये शक्तिशाली मंत्र और भोग बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

आज मां कूष्मांडा की पूजा से दूर होंगे संकट? ये शक्तिशाली मंत्र और भोग बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

14 Oct 2026 | 10:36 am

जेल में रहेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के ये नेता, पुलिस ने भेजा इतने दिन की हिरासत में, क्यों हुए गिरफ्तार

जेल में रहेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के ये नेता, पुलिस ने भेजा इतने दिन की हिरासत में, क्यों हुए गिरफ्तार

14 Oct 2026 | 10:31 am