Home›Chhattisgarh›Minister Laxmi Rajwade’s WhatsApp Hacked, Hacker Demands Money via QR Code
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked: हैक हुआ छत्तीसगढ़ के इस मंत्री का मोबाइल, व्हाट्सऐप में क्यूआर कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे, मचा हड़कंप

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
HIGHLIGHTS
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मोबाइल हैक
- QR कोड भेजकर मांगी रकम
- मंत्री ने लोगों से की अपील
सूरजपुर: Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked डिजिटल के इस दौर में साइबर अपराध का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ठग आए दिन मोबाइल हैक कर लोगों को अपना शिकार बना रहे है। बढ़ते इस अपराध से आम जनता काफी पेरशान है। वहीं अब ठक नेताओं और मंत्री को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जहां महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मोबाइल हैक हो गया है और हैकर ने लोगों को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहा है। घटना सामने आने के बाद अब राजनीति गलियारों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मंत्री के निज सहायक का मोबाइल हैक हुआ था।
क्यूआर कोड भेजकर मांगी रकम
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked बताया जा रहा है कि हैकर ने मंत्री राजवाड़े के व्हाट्सऐप से कई लोगो को मैसेज भेजे हैं और सभी से पैसे की मांग की है। इसके साथ ही एक क्यूआर कोड भी हैकर ने भेजा है, जिस पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। मामला सामने आने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी जानकारी दी है और लोगों से पैसा ना देने की अपील की अपील की है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगों को किया अलर्ट
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह का आर्थिक लेन-देन नहीं करने की अपील की है। मंत्री ने लोगों को सावधान करते हुए साफ किया है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाला कोई भी मैसेज मिलने पर उस पर भरोसा न करें। किसी भी परिस्थिति में संबंधित व्यक्ति को पैसे न भेजें। यदि किसी को उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगने का मैसेज मिलता है, तो पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।
अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हुआ था हैक
आपको बता दें कि इससे पहले धरसींवा से भाजपा विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टार अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक हो गया था। बीजेपी एमएलए अनुज शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर से लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। कृपया इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे न भेजें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: विपक्ष की 'सुप्रीम' झांकी, पिक्चर अभी बाकी? राहुल ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान, CEC, SIR पर संग्राम को लेकर क्या सुप्रीम कोर्ट में बनेगा काम?
- Action on West Indies Players: दूसरे टी-20 में ऐसी हरकत करना वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों को पड़ा महंगा, ICC ने ले लिया ये बड़ा एक्शन
- Lucknow Road Accident News: राजधानी में बुलडोजर ने स्कूटर सवारों को मारी टक्कर, मौके पर हुई महिला समेत इतनों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार
हमसे जुड़ें
Dageshwar Dewangan
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...
Web Title: Minister Laxmi Rajwade’s WhatsApp Hacked, Hacker Demands Money via QR Code

छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’, मंत्रालय ने पदस्थ कई अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, यहां देखें पूरी सूची
13 Oct 2026 | 7:36 pm
Maa Chandraghanta ki Aarti: न मंत्र की ज़रूरत, न पूजा की विधि का ज्ञान! इस एक आसान तरीके से पाइए माँ चंद्रघंटा का विशेष आशीर्वाद!
13 Oct 2026 | 7:17 pm
आधी रात को पत्नी ने इस बात के लिए किया मना, बौखलाए पति ने कर दिया कांड, महिला की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान
13 Oct 2026 | 7:15 pm
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी लगातार 3 दिन की छुट्टी, इस दिन से बंद रहेंगे सभी दफ्तर, आदेश जारी
13 Oct 2026 | 7:02 pm
सड़क हादसे में भाई और बहन की दर्दनाक मौत.. मातम के बीच परिवार ने लिया बड़ा फैसला, करेंगे बेटी का अंगदान
13 Oct 2026 | 6:59 pm
मोदी सरकार के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई ये बड़ी वजह
13 Oct 2026 | 6:42 pm
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत.. ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर तो मच गई चीख-पुकार
13 Oct 2026 | 6:41 pm
क्या IPL 2027 में खेलते हुए नजर आएंगे एमएस धोनी? CSK के सीईओ का बयान उड़ा देगा माही के फैंस की नींद, आप भी जानें क्या कहा
13 Oct 2026 | 6:39 pm