October 12, 2026

दिल्ली-NCR के मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी के साथ तेज बारिश- तापमान में आई गिरावट

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में देर रात तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई. इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी. बारिश का असर दिल्ली के कनॉट प्लेस, झंडेवालान, राजीव चौक, पटेल नगर के अलावा एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद तक है. तेज बारिश की वजह से करोल बाग में मां आदिशक्ति के झंडेवालान मंदिर के बाहर सड़कों पर जलभराव नजर आया. इसके अलावा दिल्ली में कई और जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आई है.

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटे में NCR क्षेत्र में तेज बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने इस दौरान आंधी की भी चेतावनी भी जारी की है. हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

#WATCH | Delhi: Rainfall triggers waterlogging in the Jhandewalan Temple area. https://t.co/XV1ifk65c4

— ANI (@ANI) October 11, 2026

तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास

बता दें कि सुबह-सुबह हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ठंड का एहसास होने लगा है. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital.

Visuals from Jantar Mantar https://t.co/cexwSEGwKu

— ANI (@ANI) October 11, 2026

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच मौसम विभाग की ओर से अपडेट जारी किया गया है. ताजा फोरकास्ट में दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत में सक्रिय पाश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है. इस वजह से जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में बारिश की वजह से तापमान के और नीचे गिरने की संभावना बढ़ गई है. इससे सर्दी की आमद जल्दी होने की संभावना बढ़ गई है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button