October 10, 2026

भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ा बवाल, कोर्ट केस के चक्कर में फंसी अरुणाचल प्रदेश की टीम, नागालैंड के खिलाफ पहले मैच से बाहर

भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ा बवाल, कोर्ट केस के चक्कर में फंसी अरुणाचल प्रदेश की टीम, नागालैंड के खिलाफ पहले मैच से बाहर

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी प्लेट डिवीजन में अरुणाचल प्रदेश की टीम अपना ओपनिंग मैच नागालैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएगी, जो अहमदाबाद में 11 अक्टूबर से खेला जाना था.

Google Search

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी प्लेट डिवीजन में अरुणाचल प्रदेश की टीम अपना ओपनिंग मैच नागालैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएगी, जो अहमदाबाद में 11 अक्टूबर से खेला जाना था.

author-image

New Update

Arunachal Pradesh Cricket Team

Arunachal Pradesh Cricket Team

Ranji Trophy: भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत होते ही अरुणाचल प्रदेश के क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. अरुणाचल प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी प्लेट डिवीजन में नागालैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला नहीं खेल पाएगी. यह मैच 11 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था. सिर्फ रणजी ही नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश की टीम मेघालय के खिलाफ शुरू होने वाले सीके नायडू ट्रॉफी के अपने पहले मैच से भी पूरी तरह बाहर हो गई है. बीसीसीआई ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है कि ये मैच नहीं खेले जाएंगे. 

क्रिकेट एसोसिएशन की अंदरूनी लड़ाई पहुंची कोर्ट

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों को यह बड़ा नुकसान राज्य क्रिकेट बोर्ड के आपसी झगड़े के कारण उठाना पड़ा है. दरअसल, अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (ARCA) के चुनावों को लेकर दो गुटों के बीच जमकर विवाद चल रहा है. कई जिला क्रिकेट एसोसिएशनों ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद यह पूरा मामला अब गुवाहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर बेंच में पहुंच चुका है.

Arunachal Pradesh will miss their season opener against Nagaland in the Ranji Trophy Plate division, scheduled to begin October 11 in Ahmedabad. They will also miss their CK Nayudu season opener against Meghalaya, starting October 12.

Cricbuzz understands the current situation… pic.twitter.com/VWZxw0b4Ut

— Cricbuzz (@cricbuzz) October 10, 2026

चयन समिति न होने से फंसा पेंच

कोर्ट में मामला लंबित होने और स्टे ऑर्डर लगे होने के कारण राज्य क्रिकेट संघ में इस समय कोई भी वैध संस्था काम नहीं कर पा रही है. नतीजा यह हुआ कि टूर्नामेंट के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम का चयन ही नहीं हो सका. टीम के सीनियर खिलाड़ी तेची नेरी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वे अभी ईटानगर में ही फंसे हैं और टीम का सिलेक्शन तक नहीं हुआ है. खिलाड़ियों का कोई तैयारी कैंप भी आयोजित नहीं हो सका.

खिलाड़ियों के करियर और आजीविका पर संकट

एसोसिएशन के पदाधिकारियों की इस अंदरूनी कलह और कानूनी लड़ाई का सबसे बड़ा खामियाजा वहां के युवा और प्रोफेशनल खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है, जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. खिलाड़ियों का कहना है कि क्रिकेट ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है. इस प्रशासनिक संकट के कारण जूनियर क्रिकेट भी प्रभावित हुआ है और राज्य की अंडर-19 टीम वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाई थी.

यह भी पढ़ें:  टेस्ट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें