नाना पाटेकर की मौत में गड़बड़ी! पुलिस ने दर्ज किया अननेचुरल डेथ का केस, अब होगी जांच
Nana Patekar Unnatural Death Case: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के निधन के मामले में पुलिस ने अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है. चलिए जानते हैं.
Nana Patekar Unnatural Death Case: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के निधन के मामले में पुलिस ने अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है. चलिए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/08/actor-nana-patekar-passes-away-suffered-2026-10-08-07-41-24.jpg)
Actor Nana Patekar passes away suffered
Nana Patekar Unnatural Death Case: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. 8 अक्टूबर को नाना की अचानक कार्डियक अरेस्ट से गोवा में मौत हो गई थी. लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है. वहीं, डॉक्टरों के अनुसार, नाना पाटेकर को जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मौत हो चुकी थी.
नाना पाटेकर का कराया गया पोस्टमॉर्टम
मिली जानेकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर बेहोस पाया गया था. जिसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. शुरुआती जानकारी में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है. लेकिन, मौत की परिस्थितियों और सटीक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. वहीं परिजनों को शव सौपने से पहले नाना का पोस्टमॉर्टम भी करवाया गया था.
क्यों दर्ज हुआ अननेचुरल डेथ का केस?
दरअसल, जब किसी व्यक्ति को अस्पताल में मृत लाया जाता है, तो अस्पताल की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है. इसके बाद मामले की परिस्थितियों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती है. जरूरत पड़ने पर इसे मेडिको-लीगल केस (MLC) के तौर पर दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया जाता है. वहीं, नाना पाटेकर के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, इसी वजह से उनका भी पोस्टमॉर्टम करवाया गया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और अगर जांच में मौत प्राकृतिक पाई जाती है, तो केस बंद हो सकता है. वहीं, अगर कुछ गलत होने का शक होता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Goa Police have registered a medico-legal Unnatural Death (UD) case in connection with the death of veteran actor Nana Patekar. The case has been registered under Section 194 of the BNSS, with PSI Nitin Naik conducting the inquiry. Nana Patekar was brought to Manipal Hospital from his residence in Dona Paula and was declared brought dead by doctors. As part of the inquiry, police will conduct an inquest, arrange a post-mortem at GMC and record statements of family members and other relevant persons to establish the cause of death. At present, police are investigating the circumstances and cause of death. If the death is found to be natural, the case may be closed accordingly. If any foul play or other suspicious circumstances emerge, further legal action may follow.
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर का जल्दबाजी में रात को क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने खुद बताई वजह
परिजनों के बयान होंगे दर्ज
पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत ये केस दर्द किया है. बता दें, ये धारा पुलिस आत्महत्या, हत्या की आशंका, दुर्घटना या संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करती है. इस प्रक्रिया में मौत के कारण और हालात की जानकारी जुटाई जाती है. जरूरत के मुताबिक शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया जा सकता है, ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके. वहीं, अब पुलिस
नाना पाटेकर के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करेगी. इसके अलावा घटना से संबंधित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.
रात में हुआ नाना का अंतिम संस्कार
वहीं, बता दें कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस 'नानाची वाड़ी' में सूर्यास्त के बाद अंधेरे में किया गया. ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे. तो इसे लेकर जब नाना के बेटे मल्हार पाटेकर से सवाल पूछ, तो उन्होंने कहा- 'ऐसी कोई बात नहीं है. इतनी रात को क्यों और कल सुबह क्योंक नहीं, ऐसा कुछ नहीं था. आज सुबह जल्दी ये हादसा हुआ. पहले ही काफी समय बीत चुका था. इसलिए हमने ये फैसला लिया कि आज ही करेंगे.'
ये भी पढ़ें- Nana Patekar Antim Sanskar: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, पुणे में हुआ अंतिम संस्कार
