'अनुभव का कोई तोड़ नहीं...' कोच सितांशु कोटक ने खोला राज, बताया क्यों हुई टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी
Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के बॉलिंग कोच सितांशु कोटक ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैदान पर अनुभव का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है.
Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के बॉलिंग कोच सितांशु कोटक ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैदान पर अनुभव का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/08/bhuvneshwar-kumar-2026-10-08-20-56-44.jpg)
Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया में हुई अचानक वापसी ने हर किसी को चौंका दिया था. भुवी की वापसी से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं. हालांकि, सभी के मन में लगातार यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने क्या सोचकर भुवी को 36 साल की उम्र में दोबारा चुना? अब इस बड़े राज से पर्दा उठ गया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ-साफ बताया कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति, भुवी का लंबा अनुभव और आईपीएल का धमाकेदार फॉर्म ही उनकी वापसी की असली वजह बने हैं.
'अनुभव का कोई तोड़ नहीं होता'
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कोच सितांशु कोटक से भुवनेश्वर कुमार के चयन पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "इस समय जसप्रीत बुमराह टीम के साथ नहीं हैं और हमारे स्क्वाड में कई युवा तेज गेंदबाज खेल रहे हैं. ऐसे में आपको एक अनुभवी गेंदबाज की जरूरत होती है, क्योंकि मैदान पर अनुभव का कोई मुकाबला नहीं कर सकता." कोटक के मुताबिक, युवाओं को गाइड करने और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने के लिए भुवी सबसे सटीक विकल्प हैं.
भुवी ने आईपीएल के पिछले दो सीजनों में मचाया था तहलका
कोच कोटक ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी के पीछे उनके हालिया प्रदर्शन को सबसे बड़ा कारण बताया. उन्होंने याद दिलाया कि भुवी ने पिछले दो सालों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए कमाल की गेंदबाजी की है. भुवी ने आईपीएल 2025 और 2026 को मिलाकर कुल 45 विकेट चटकाए हैं. यह शानदार फॉर्म दिखाता है कि भुवी आज भी पूरी तरह फिट हैं और विरोधी बल्लेबाजों को तहस-नहस करने की ताकत रखते हैं.
SWING KA ASLI SULTAN WAPAS AA RAHA HAI! 🪄👑
After four long years, Bhuvneshwar Kumar is back in Blue, and we can’t wait to see him make the ball talk in New Zealand! 🔥
Watch #NZvIND, starting 22nd Oct, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV!#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/dhS5Sxg4hM
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 8, 2026
कीवी पिचों और भुवी की जुगलबंदी
न्यूजीलैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और बाउंस मिलती है. सितांशु कोटक ने कहा, "चयनकर्ताओं को लगा होगा कि न्यूजीलैंड की हरी पिचें, भुवी का पुराना अनुभव और उनका मौजूदा आईपीएल फॉर्म मिलकर एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं." हालांकि, कोच ने यह भी साफ किया कि टीम में शामिल करने का यह आखिरी और अंतिम फैसला पूरी तरह से सिलेक्टर्स का ही था.
यह भी पढ़ें: पंत-राहुल की बढ़ेगी टेंशन? ओपनिंग के बाद अब विकेटकीपिंग में हाथ आजमा रहे यशस्वी जायसवाल, मुंबई के कप्तान का बड़ा खुलासा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें