गुरु ने किया बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों का भाग्य होगा मजबूत, संतान सुख से लेकर बढ़ेगा सौभाग्य
Thu, 08 Oct 2026 11:24 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 08 Oct 2026 11:24 AM IST
सार
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए लकी रहेगा। इस दौरान जातकों को करियर में सफलता, आर्थिक लाभ और परिवार से जुड़ी खुशियां मिल सकती हैं। साथ ही, संतान और विवाह से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन सकते
Guru Nakshatra Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 8 अक्तूबर 2026 को अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति को ग्रहों के गुरु के रूप में जाना जाता है। ज्योतिष में गुरु को भाग्य, संतान, विवाह और ज्ञान का कारक माना जाता है, जबकि बुध व्यापार, वाणी और संचार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में गुरु का बुध के नक्षत्र में गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से काफी प्रभावशाली माना जा रहा है। मान्यता है कि, गुरु और बुध की यह स्थिति कुछ राशि वालों के लिए सुख-सौभाग्य बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। इस दौरान जातकों को घर-परिवार से जुड़ी खुशियां मिल सकती हैं। साथ ही, संतान और विवाह से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
11 से 24 अक्तूबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी नौकरी और बढ़ेगा घर-गाड़ी का सुख
Trending Videos
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन भाग्य चमकाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। संतान से जुड़ी कोई बड़ी खबर मिलेगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। वहीं, नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही, करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा, जानें सभी रूप और मंत्र
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान धन लाभ होने के योग हैं। नौकरी और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस समय कोई बड़ी खुशखबरी व्यापार को लेकर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है। आय बढ़ने के अवसर मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत हैं।
58 साल बाद शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग, इन 3 राशि के लोगों की खुलेगी बंद किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। कोई मन की इच्छा पूरी होगी और जीवन मे कुछ और नया करने की योजनाएं बनाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन से बड़ा लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को भी लाभ मिल सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। पहले लगाए गए धन से बेहतर रिटर्न प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ आपको हर काम में मिलने वाला है। निवेश से जुड़े फैसलों में मनचाहा लाभ होगा।
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्तूबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें पूजा विधि से लेकर कलश स्थापना का मुहूर्त
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।