प्लेटफॉर्म पर केला खाकर पटरी पर फेंका छिलका, टोका तो बदला फैसला; वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
-
Written By:
हितेश तिवारी
Updated On: Jul 16, 2026 | 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Civic Sense Video : रेलवे प्लेटफॉर्म पर केला खाकर उसका छिलका पटरी पर फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक शख्स के समझाने पर व्यक्ति ने आखिरकार छिलका डस्टबिन में डाला, जिसके बाद सिविक से

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Cleanliness Awareness : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर सिविक सेंस और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो किसी रेलवे प्लेटफॉर्म का बताया जा रहा है, जहां एक ट्रेन खड़ी है। वीडियो में एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर केला खाता नजर आता है।
केला खत्म करने के बाद वह उसका छिलका पास में मौजूद डस्टबिन में डालने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पर फेंक देता है। यह देखकर वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति उसे रोकता है और समझाने की कोशिश करता है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह कचरा फेंकना गलत है।
Yeah, the Train is my property, and it’s our property, Public Property 🤡 – Part 2 pic.twitter.com/cvDN0Lnnbw — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 16, 2026
केला खाकर पटरी पर फेंका छिलका
शुरुआत में केला खाने वाला व्यक्ति समझाने वाले की बात को नजरअंदाज करता दिखाई देता है और इशारों में यह जताता है कि उसे यह बात बेवजह लग रही है। इसके बाद वह दूसरा केला भी खाने लगता है और उसका छिलका भी पटरी पर फेंकने की तैयारी करता है।
तभी सामने वाला व्यक्ति फिर से उसे रोकते हुए कहता है कि “ऐसा अनपढ़ लोग करते हैं।” यह बात सुनने के बाद व्यक्ति रुक जाता है और इस बार छिलका उठाकर डस्टबिन में डाल देता है। वीडियो को कई लोग जागरूकता फैलाने वाला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
सम्बंधित ख़बरें
ये खबर भी पढ़ें : चलती ट्रेन की खिड़की पर बच्ची को बैठाया, वायरल वीडियो देख भड़के लोग बोले- इससे बड़ी लापरवाही क्या होगी
सिविक सेंस को लेकर छिड़ी बहस
यह वायरल वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “हां, यह ट्रेन मेरी संपत्ति है और यह हमारी संपत्ति है- सार्वजनिक संपत्ति।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर कई प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।
एक यूजर ने लिखा, “पता नहीं लोग कब सिविक सेंस सीखेंगे।” दूसरे ने कहा, “ऐसे लोगों की वजह से सार्वजनिक परिवहन की छवि खराब होती है।” वहीं कई यूजर्स ने साफ-सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
