Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर से एक जमीनी विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने चाचा पर धारदार हथियार से हमलाकर उनके हाथ की चार उंगलियां काट दी. आरोपी द्वारा उंगलियां काटे जाने के बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ से खून बहने लगा. वहीं, मौका पाकर आरोपी भाग निकला. पीड़ित की पत्नी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया और पुलिस को पूरी कहानी बताई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोप का कहना है कि उसके बुआ की मौत हो गई तो अब उनकी जमीन पर उसका हक है, जबकि उन्होंने मरने से पहले ही जमीन हमारे नाम कर दी थी.
दरअसल, भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड चार सुजापुर स्थित हनुमान मंदिर में पास महज एक कट्ठा जमीन को लेकर एक भतीजे ने अपनी चाचा पर धारधार हसुआ से जानलेवा कर दिया. पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि उनके चाचा आशुतोष घोष अपने कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी बीच नशे में धुत होकर बांका धोरैया का रहने वाला उनका चचेरा भाई रजनीश आनंद घर के अंदर अपनी मां बहन के साथ आया और घर के रखे धारदार चाकू से उनके गर्दन पर जानलेवा हमला करने का कोशिश की, जिसमें वो बाल-बाल बच गई.
चाचा पर किया हमला
उन्होंने बताया कि आरोपी, कहने लगा आज पूरे खानदान को मिटा देंगे, बुआ मर गईं, अब यह जमीन हम लोगों की है. इधर जब उसने दूसरी बार हसुआ चलाया तो उनके चाचा आशुतोष घोष बीच बचाव के लिए दौड़े. इस दौरान उन्होंने आरोपी के हाथ से धारदार हसुआ छीनने का प्रयास किया. लेकिन आरोपी ने उनके हाथ पर ही हमला कर दिया जिससे उनके बांए हाथ की तीन अंगुली कट गई और काफी खून बहने लगा. इसी बीच पूजा कुमारी भागे दौड़े नाथनगर थाना पहुंची और पूरी आपबीती इंस्पेक्टर की बताया.
जमीन को लेकर हुआ था विवाद
उन्होंने बताया कि उनकी बुआ मृतका मीरा घोष सरकारी शिक्षिका थी. उनकी मृत्य पांच अगस्त 2026 को हो गई थी. जबतक बुआ जीवित रहीं उन्होंने बेटी बनकर उनकी निस्वार्थ भाव से सेवा सत्कार किया. साथ ही, श्राद्धकर्म भी उनके द्वारा किया गया. मृतक बुआ ने अपनी एक कट्ठा जमीन को मरने से पहले दो अप्रैल 2026 को उन्हें दान पत्र कर दिया है. श्राद्धकर्म के बाद उनका चचेरा भाई रजनीश आनंद उसकी मां और बहन और बीमार पिता को लेकर यहां जबरदस्ती रहने चले आए. रोजाना बाहरी असामाजिक तत्वों को बुलाकर घर में नशाबाजी करवाते हैं और उनकी फुआ की एक कट्ठे की जमीन को जबरन कब्जा करना चाहते हैं.
पुलिस कर रही जांच
पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि रजनीश आनंद बहुत नशा करता है और कभी भी हमारे परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर सकता है. नशे की हालत में ही नाथनगर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया है. मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर परमेश्वर सहनी ने बताया घायल व्यक्ति आशुतोष घोष को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. लिखित शिकायत मिली है आरोपित रजनीश आनंद को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

शिवम
घूमने का शौक, The-VOB , Daily hunt न्यूज़ में 3 साल से ज्यादा के काम का अनुभव.
Read More