October 4, 2026

नुसरत भरूचा से पहले महिमा चौधरी-शबाना आजमी तक, इन एक्ट्रेस का हुआ था जानलेवा एक्सीडेंट, एक तो चली गई थी कोमा में

नुसरत भरूचा से पहले महिमा चौधरी-शबाना आजमी तक, इन एक्ट्रेस का हुआ था जानलेवा एक्सीडेंट, एक तो चली गई थी कोमा में

Bollywood Actress Accident: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शाबाना आजमी, महिमा चौधरी और अनु अग्रवाल गंभीर हादसे का शिकार हो चुकी हैं. इनके अलावा ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर को भी शूटिंग के दौरान हादसे का सामना पड़ा. आपको बता दें कि एक एक्ट्रेस तो दुर्घटना के बाद कोमा में चली गई थीं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Bollywood Actress Accident: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शाबाना आजमी, महिमा चौधरी और अनु अग्रवाल गंभीर हादसे का शिकार हो चुकी हैं. इनके अलावा ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर को भी शूटिंग के दौरान हादसे का सामना पड़ा. आपको बता दें कि एक एक्ट्रेस तो दुर्घटना के बाद कोमा में चली गई थीं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

author-image

New Update

Bollywood Actress

Bollywood Actress Accident: हाल ही में बॉलीवुड से बहुत ही ज्यादा दुखद खबर सामने आई थी. दरअसल, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) इंडोनेशिया के बाली में काम और हॉलीडे स्ट्रिप पर गई हुई थीं. इस दौरान वह गंभीर हादसे का शिकार हो गईं. इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी का फ्रैक्चर हो गया था. इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया था. नुसरत को एक्सीडेंट के दूसरे दिन बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया. जहां उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है. नुसरत के फैंस उनकी हेल्थ जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं. इसी के साथ आपको बता दें कि नुसरत से पहले महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry), शबाना आजमी भी जानलेवा एक्सीटेंड का शिकार हो चुकी हैं. वहीं एक जानी मानी एक्ट्रेस तो कोमा में चली गई थीं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

महिमा चौधरी और शबाना आजमी का हुआ था खतरनाक एक्सीडेंट

90 के दशक की एक्ट्रेस माहिमा चौधरी बहुत खतरनाक एक्सीडेंट को झेल चुकी हैं. दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' से अपनी पहचान बनाने वाली महिमा का साल 1999 में कार से गंभीर एक्सीडेंट हो गया था. उस समय वह अजय देवगन की फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग में बिजी थीं. जब वह स्टूडियो जा रहीं थी. उस दौरान ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी. यह हादसा इतना गंभीर था कि कई सारे कांच टुकड़े टूटकर उनकी चेहरे में घुस गए थे. इसके साथ ही जानी-मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी का साल भी 2020 में कार से एक्सीटेंड हुआ था. उनकी कार में भी ट्रक ने टक्कर मारी थी. हादसे में उनके हाथ और सिर पर काफी चोटें आई थीं.  

Bollywood Actress (1)

आशिकी की एक्ट्रेस चली गई थीं कोमा में

यह बात साल 1999 की है. जब ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) का दर्दनाक हुआ था. बताया जाता है कि वह मुंबई में एक लेट-नाइट पार्टी से अपने घर वापस जा रही थीं. उसी दौरान वह गंभीर हादसे की चपेट में आ गईं. इस जानलेवा एक्सीटेंड में उनके कई जगह फ्रैक्चर आया था. इतना ही उनके ब्रेन के अंदरूनी हिस्से में चोटें आईं. इस हादसे के बाद वह करीब 29 दिन दिनों तक कोमा में रहीं थीं. 

Bollywood Actress (2)

हेमा मालिनी और माइलका का भी हो चुका है एक्सीटेंड

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी (Hema Malini) साल 2015 में राजस्थान के दौसा में रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं. हादसे में हेमा मालिनी के चेहरे पर चोटें आई थीं. जिससे उनके चेहरे पर टांके आए थे. वहीं, दूसरी कार में बैठी एक बच्ची की मौत हो गई थी और उनका परिवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. उनके अलावा अरबाज खान की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी एक कार एक्सीटेंड में घायल हो गई थीं. इस हादसे में उनके चेहरे पर भी चोट आई थी. जिसके चलते उनके चेहर पर टांक भी आए. 

Bollywood Actress (3)

ऐश्वर्या-सोनम से मनीषा तक, इन एक्ट्रेस को भी आ चुकी है चोट

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को साल 2003 में फिल्म खाकी की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी. इस हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उनके को-एक्टर अक्षय कुमार उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए थे. उनके अलावा  साल 2015 में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) फिल्म प्रेम रन धन पायो के डांस सीक्वेंस के बीच गिर गई थीं. जिसकी वजह से उनके टखने से खून निकल गया था. इसके अलावा साल 2002 में मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घोड़ा-गाड़ी से गिर गई थीं. जिससे उनके पैर में चोट आई और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी. सलमान खान की जुड़वा फिल्म में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रंभा साल का 2022 में कानाडा में कार एक्सीडेंट हो गया था. जिस कार से वह ट्रैवल कर रही थी. उसमें उनकी बेटी भी थी. हादसे के बाद उन्हें अपनी बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था. 

Bollywood Actress (4)

ये भी पढ़ें: आदित्य धर और गौतम यामी ने मुंबई छोड़ा? माया नगरी में नहीं रहेगा अब कपल, जानिए क्यों लिए इतना बड़ा फैसला

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें